📅 Sunday, 27 September 2026 | 10:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

Amet News : पीएम श्री विद्यालय में बच्चों को बांटी शिक्षण अधिगम सामग्री

📅 30 January 2025, 01:08 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : पीएम श्री विद्यालय में बच्चों को बांटी  शिक्षण अधिगम सामग्री
Amet News : पीएम श्री विद्यालय में बच्चों को बांटी शिक्षण अधिगम सामग्री

आमेट. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक ने कक्षा 1 से कक्षा 5 तक कुल 45 विद्यार्थियों को पीएम श्री शिक्षण अधिगम सामग्री योजना के अन्तर्गत प्राथमिक कक्षाओं को सभी विद्यार्थियों को शिक्षण अधिगम सामग्री वितरित की.

समारोह की अध्यक्षता प्राध्यापक सम्पत लाल खटीक ने की. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया. इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में केन्द्र सरकार द्वारा पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु विभिन्न लाभकारी योजनाएं की जानकारी प्रदान की.

कार्यक्रम संयोजक मुकेश वैष्णव ने कहा कि प्रति छात्र तीन सौ रुपए की लागत से शिक्षण अधिगम सामग्री किट में नोट बुक, जैमेक्ट्री बाॅक्स, स्केच कलर, मोम कलरिंग हेतु कलर बुक व ड्राॅइंग बुक, पेंसिल पैकेट, कोलाज किट आदि शैक्षणिक सामग्री वितरित किए. आभार प्राध्यापक सम्पत लाल खटीक ने किया.

कार्यक्रम में शिक्षक मुकेश वैष्णव व प्राध्यापक सम्पत लाल खटीक ने प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति होने पर पीएम श्री राउमावि आमेट के प्रधानाचार्य देवी लाल खटीक का तिलक, इकलाई व साफ़ा पहनाकर स्वागत किया. इस अवसर पर रुप सिंह फागणा ,कल्पना शर्मा, नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, मुल चंद मीना, चंचल दमामी, तुषार शर्मा, कविता माली, ज्योति कीर, प्रमिला कंवर चौहान आदि उपस्थित थे. 

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें