📅 Thursday, 24 September 2026 | 07:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,150 🥈 चांदी (1kg): ₹241,200 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : पीएम श्री राउमावि आमेट में हुआ मेगा पीटीएम का आयोजन

📅 26 March 2026, 12:37 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : पीएम श्री राउमावि आमेट में हुआ मेगा पीटीएम का आयोजन
Amet News : पीएम श्री राउमावि आमेट में हुआ मेगा पीटीएम का आयोजन

आमेट. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट के मित्र मंडल परिसर में प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत की अध्यक्षता में शिक्षक अभिभावक की मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने अभिभावकों के सामने विद्यार्थियों की वार्षिक शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। 

प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने छात्र छात्राओं को दक्षता आधारित आकलन,होल स्टीक रिपोर्ट कार्ड प्रदान करते हुए  एक अप्रेल से प्रारंभ हो रहे नवीन सत्र से बालकों को नियमित विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया। उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की कार्य योजना प्रस्तुत की। संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने किया।

इस अवसर पर अभिभावकों की ओर से प्रकाश सेन, मांगीलाल रेगर व संगीता शर्मा ने पीएम श्री विद्यालय की गतिविधियों की प्रशंसा व्यक्त करते हुए अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में प्राध्यापक जगदीश चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, राखी आर्य, रेखा जीनगर, भगवती लाल धाभई, नीलम शर्मा, लक्ष्मण लाल गुर्जर, रामावतार सैनी, भैरुलाल जीनगर, रुप सिंह फागणा, कल्पना शर्मा, नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, रौनक मेवाड़ा, कुलदीप सिंह सोलंकी, सुरभि छीपा, चेतना बागवान सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें