📅 Wednesday, 04 November 2026 | 07:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,280 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,200 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : केम छो, मजा मा.... छात्र सीख रहे हैं गुजराती भाषा

📅 14 June 2025, 10:06 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : केम छो, मजा मा.... छात्र सीख रहे हैं गुजराती भाषा
Amet News : केम छो, मजा मा.... छात्र सीख रहे हैं गुजराती भाषा

आमेट. भारतीय भाषा समर कैंप अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेंरडा में विद्यार्थी भाषा की बुनियाद शब्द भंडार मौखिक अभिव्यक्ति लेखन शिल्प की बारीकियां से रूबरू हो रहे हैं 

प्रधानाचार्य नारायण सिंह राव ने बताया की त्रिभाषा अवधारणा के अलावा दूसरी भाषा की प्रारंभिक जानकारी पठन लेखन वाचन के क्रम में स्थानीय विद्यालय द्वारा गुजराती भाषा का चयन कर के छात्रों को अभ्यास करवाया जा रहा हैं।

भारतीय भाषा समर कैंप प्रभारी नंदलाल कुमावत ने प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार आज चतुर्थ दिवस में स्थानीय व्यंजन,फल, सब्जियां,फसल आदि की जानकारी देते हुए उनकी पौष्टिकता से अवगत कराया । पारंपरिक व्यंजन बनाने की विधि बताते हुए पोहे बनवा कर छात्रों को अल्पाहार कराया एवं सुबह के नाश्ते में लिए जाने वाली खाद्य चीजों के बारे में जानकारी प्रदान की जो गुजरात और मेवाड़ में प्रमुखता से प्रचलित हैं।

छात्रों के साथ ग्रीष्मावकाश में गुजरात से आए स्थानीय परिवार के सदस्य भी शरीक रहे। प्रतिदिन अलग अलग विधाओं में भाषागत व्याख्यान चार्ट निर्माण पेंसिल पेपर एक्टिविटी करवाई जा रही हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें