📅 Wednesday, 04 November 2026 | 08:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : सामूहिक विवाह को लेकर मंसूरी समाज की बैठक में निर्णय आगामी 2 नवम्बर को होगा सामूहिक विवाह का आयोजन

📅 25 June 2025, 11:08 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : सामूहिक विवाह को लेकर मंसूरी समाज की बैठक में निर्णय आगामी 2 नवम्बर को होगा सामूहिक विवाह का आयोजन
Amet News : सामूहिक विवाह को लेकर मंसूरी समाज की बैठक में निर्णय आगामी 2 नवम्बर को होगा सामूहिक विवाह का आयोजन

आमेट/कपासन. मंसूरी एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी उदयपुर के तत्वाधान में आगामी दिनांक 2 नवंबर 2025, रविवार को दरगाह हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. में मंसूरी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा.

सोसायटी के सैक्रेट्री जाहिद हुसैन मंसूरी के अनुसार दरगाह शरीफ स्थित मिटिंग हॉल में सदर अब्दुल लतीफ की अध्यक्षता एवं हाजी आजाद हुसैन मंसूरी सांवलिया जी की सरपरस्ती में तिलावते कलाम पाक के बाद बैठक शुरू हुई. बैठक में अब्दुर्रहीम मंसूरी राजसमन्द, ऐडवोकेट राशिदुल गफूर व मास्टर गुलाम जीलानी चित्तौड़गढ़, शोकत अली रेलमंगरा, मोहम्मद हुसैन मंसूरी धरियावद, अल्लादीन मंसूरी कुंवारिया, मोहम्मद अली मंसूरी शाहपुरा, भीलवाडा, मोहम्मद अनीस मंसूरी बेंगू ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर बताया कि आज के इस दौर मे हुजूर स.अ.व. की सुन्नत पर अमल करते हुए, शादी ब्याह व दीगर रस्म मे खर्च कम कर शिक्षा व रोजगार पर ज्यादा खर्च करें. जिससे समाज व देश का विकास होगा. 

सर्व सम्मति से कपासन में आगामी दिनांक 2 नवंबर 2025, रविवार को दरगाह हज़रत दीवाना शाह साहब र.अ. में मंसूरी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन का प्रस्ताव लिया गया.

सोसायटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद युसूफ मंसूरी ने 19 जनवरी को अहमद कबीर मंजिल मे मंसूरी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह व मंसूरी समाज परिचय सम्मेलन हुवा, उसका आमद व खर्च का ब्योरा पढ़कर सुनाया व बताया. इस बैठक मे हाजी असलम गोरी, मोहम्मद युसूफ निम्बाहेडा, मास्टर अब्दुल हमीद, जलालुद्दीन मंसूरी, मास्टर उमर मंसूरी चित्तौड़गढ़, हाजी उस्मान मंसूरी सदर मंसूरी समाज कांकरोली, आई. एम. मंसूरी, अख्तर हुसैन उदयपुर, हमीद खाँ मंसूरी खेरोदा, अब्दुल रज्जाक भोपाल सागर एवं कपासन के कई समाजजन उपस्थित थे.

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें