📅 Wednesday, 04 November 2026 | 08:55 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : जनसुनवाई में 10 माह पूर्व रखी शिकायत का अभी तक नहीं हुआ निस्तारण : मार्ग से गुजरने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए

📅 02 June 2025, 11:31 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : जनसुनवाई में 10 माह पूर्व रखी शिकायत का अभी तक नहीं हुआ निस्तारण : मार्ग से गुजरने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए
Amet News : जनसुनवाई में 10 माह पूर्व रखी शिकायत का अभी तक नहीं हुआ निस्तारण : मार्ग से गुजरने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए

आमेट. कस्बा स्थित संजय उद्यान से गंगापुर जाने वाली मुख्य सड़क कस्बे के आबादी क्षेत्र से होकर निकल रही है। इस अति संकुचित मार्ग से आगे अनेक मार्बल कटर उद्योग व गेंगसा इकाइयां कार्यरत है। इन मार्बल इकाइयों पर आगरिया, कोटडी, जोगी मगरा, पर्वती आदि माइंसों से प्रतिदिन करीब 10 टन से 60 टन तक वजनी ट्रैक्टर, डंपर, ट्रेलर के साथ ही फेल्सपार क्वार्ट्ज पाउडर से भरे 18 पहिया वाहन ट्रेलर करीब 30 फीट लंबाई वाले वाहन, आमेट वाया सरदारगढ़ से गंगापुर जाने वाली निजी पैसेंजर बसे आदि प्रतिदिन इसी संकडे रास्ते से गुजर रहे हैं।

रेगर मोहल्ले से गुजर रहे इस अति संकुचित रोड पर दो बहुत ही अति विकट अंधे मोड़ बने हुए हैं। जिससे आमने-सामने आने वाले वाहन तक दिखाई नहीं देते हैं। इस आबादी बस्ती क्षेत्र में कुछ समय पर एक ट्रेलर से एक मकान का रोस तक क्षतिग्रस्त हो चुका है।

विद्युत पोल तक यहां से गुजरने वाले वाहनों से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। यही नहीं इस मोहल्ले के विकट मोड़ से अनेक पशु भी काल का ग्रास हो चुके हैं। मोहल्ला वासी शंकरलाल, दिनेशलाल, सोहनलाल, रोशनलाल, जगदीशचंद्र,  सोहनलाल, कैलाशचंद्र, मांगीलाल, लहरूलाल, लक्ष्मणलाल, कैलाश, शांतिलाल, घनश्याम, नारायणलाल, राकेश कुमार, प्रकाश चंद्र, कमलेश, बालू राम, केसूलाल, बंसीलाल, भगवान लाल, नारायण लाल सहित अनेक ग्रामीणों ने 1 अगस्त 2024 को सरदारगढ़ ग्राम पंचायत पर उपखंड अधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में एक परिवाद पेश कर सरदारगढ़ गंगापुर रोड रेगर मोहल्ले से निकल रहे मुख्य सड़क मार्ग पर भारी वाहनो के आवागमन को बंद करने के लिए सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग को शिकायत दर्ज कराई गई।

करीब 10 माह बीत जाने के उपरांत भी जनसुनवाई में प्रस्तुत किए गए परिवाद का अभी तक कोई निस्तारण नहीं हो पाया है। ऐसे में इस मोहल्लेवासियो को डर के साए में जीना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियो ने बताया कि आए दिन करीब 10 से 15 बार प्रतिदिन मोहल्ले के बीच रोड पर जाम लग रहा है। जिससे बस्ती में रहने वाले घरों के लोगों एवं छोटे-छोटे बच्चों को घर से बाहर निकलना एवं रहना काफी मुश्किल हो गया है। मोहल्ले वासियों ने एक बार फिर मांग की है कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए।

सवेरे 7 बजे से रात्रि कालीन 10 बजे तक इस अति संकुचित आबादी क्षेत्र से गुजर रही सड़क पर वाहनों की आवाजाही को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाए। ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि यहां से वाहनों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करते हुए बाईपास मार्ग निकलवाया जाए । इस समस्या के समाधान के लिए करीब चार माह पूर्व राजसमंद पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक द्वारा मौके पर ही सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता , सहायक अभियंता की उपस्थिति मे इस समस्या के समाधान के शीघ्र ही निस्तारण कि मांग की। पर अभी तक यह समस्या वहीं खड़ी हुई है। ग्रामीणों ने एक बार फिर संबंधित विभाग से यह मांग की है कि उनके द्वारा 10 माह पूर्व जनसुनवाई में रखे गए परिवाद पर गौर करते हुए इस समस्या का समाधान निकाले तथा किसी भी प्रकार की जन हानि होने से पूर्व ग्रामीणों को राहत प्रदान करें।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें