Amet News : कब्बडी में आक्या चैंपियन : संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आक्या में दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समारोह पूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में आक्या का दबदबा रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव ने की।
मुख्य अतिथि यूसीईईओ प्रकाश प्रजापत, पीईईओ लक्ष्मण रेगर थे। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन से हुई। ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का तिलक, साफा व उपराणा पहना कर स्वागत किया गया। जनरल रैफरी गिरिराज डाकोत ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। केंद्राध्यक्ष गोकुल राम बुनकर ने सभी का आभार प्रकट किया।
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कब्बडी छात्र वर्ग में प्रथम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आक्या, द्वितीय प्राथमिक विद्यालय माकरडा, खोखो छात्रा वर्ग में प्रथम उच्च प्राथमिक मुण्डकोशिया, द्वितीय उच्च प्राथमिक आक्या, जिम्नास्टिक छात्र वर्ग में प्रथम भोपजी का खेड़ा, द्वितीय गोविंदपूरा, छात्रा वर्ग में गोविन्दपुरा, द्वितीय मुण्डकोशिया, एथलेटिक्स छात्र वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्रथम माकरडा, द्वितीय कालपायरा व मुण्डकोशिया, छात्रा वर्ग में प्रथम गोविंदपूरा, द्वितीय कालापायरा,100 दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम काला पायरा, द्वितीय माकरड़ा , छात्रा वर्ग में प्रथम गोविन्दपूरा, द्वितीय काला पायरा, 400 मीटर रिले दौड़ में छात्र वर्ग में प्रथम माकरडा द्वितीय बरजाल, छात्रा वर्ग में प्रथम लाल जी का खेड़ा, द्वितीय बरजाल, लंबी कूद में छात्र वर्ग में प्रथम काला पायरा द्वितीय माकरड़ा छात्रा वर्ग में प्रथम आक्या द्वितीय गोविंद पूरा, एकाअभिनय व विचित्र वेशभूषा में प्रथम आक्या, लोक नृत्य में प्रथम आक्या, द्वितीय गोविंद पूरा, समूहगान छात्र वर्ग में प्रथम गोविन्द पूरा, छात्रा वर्ग में प्रथम गोविन्द पूरा, द्वितीय आक्या, एकल नृत्य छात्रा वर्ग में प्रथम भोपजी का खेड़ा, द्वितीय दुदालिया सुगम संगीत छात्रा वर्ग में प्रथम गोविन्द पूरा व द्वितीय आक्या रहे। आयोजन में ग्रामवासियों द्वारा बच्चों के भोजन, नाश्ता, पुरस्कार आदि की उत्तम व्यवस्था की गई।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया