📅 Thursday, 24 September 2026 | 07:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,150 🥈 चांदी (1kg): ₹241,200 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : आमेट में श्री राम जन्मोत्सव पर 24 घंटे की अखंड रामधुन

📅 26 March 2026, 12:36 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : आमेट में श्री राम जन्मोत्सव पर 24 घंटे की अखंड रामधुन
Amet News : आमेट में श्री राम जन्मोत्सव पर 24 घंटे की अखंड रामधुन

आमेट. नगर के आराध्य प्रभु श्री जय सिंह श्याम जी के मंदिर प्रांगण राम चौक में श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 24 घंटे की अखंड रामधुन का शुभारंभ बुधवार प्रातः विधि-विधान के साथ किया गया। जिसका समापन गुरुवार को विधिवत रूप से होगा।

आयोजन के तहत मंदिर परिसर में लगातार 24 घंटे तक श्रीराम नाम का संकीर्तन एवं भजन-कीर्तन किया जा रहा है। जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग ले रहे है। आयोजन के दौरान भक्तों द्वारा लगाए गए जयकारों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा।

श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा नगर के आराध्य प्रभु श्री जय सिंह श्याम जी का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया,जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम के तहत गुरुवार दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना कर रहे है । आयोजन समिति के अनुसार इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग ले रहें हैं।

आमेट नगर में आयोजित यह अखंड रामधुन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम न केवल आस्था और भक्ति का प्रतीक बने, बल्कि सामाजिक एकता और सौहार्द का भी संदेश दे रहा है।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें