📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:51 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,335.20 ▼ -1,560.50 (-2.11%) • निफ्टी 50: 22,661.90 ▼ -478.60 (-2.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट : जिहादी कट्टरता व हिंसा के विरोध में हिन्दू संघठनो धरना प्रदर्शन

📅 17 June 2022, 11:13 AM • ✍️ Mubarik ajnabi • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट : जिहादी कट्टरता व हिंसा के विरोध में हिन्दू संघठनो धरना प्रदर्शन
आमेट : जिहादी कट्टरता व हिंसा के विरोध में हिन्दू संघठनो धरना प्रदर्शन

आमेट : (Mubarik ajnabi...) देशभर में इन दिनों हो रही जिहादी कट्टरता व हिंसा के विरोध में गुरुवार को नगर के अनेक हिंदू संघठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार वीएचपी बजरंग दल दुर्गा वाहिनी के द्वारा देश में बढ़ रही इस्लामिक जेहादी कट्टरता को बढ़ावा देने और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी निशा सारण को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया की इन दिनों देश मे समुदाय विशेष के दंगाइयों के  द्वारा हिन्दू वर्ष,रामनवमी, तथा हिंदू संगठनों के द्वारा धार्मिक आयोजनों पर किए गए पथराव व हमले के बाद देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।वही नूपुर शर्मा बयान के विरोध में बीते शुक्रवार नवाज के बाद से समुदाय विशेष के दंगाइयों ने पूरे देश में हिंसात्मक रुख अपनाते हुए अराजकता पैदा कर रखी है ।इन दंगाइयों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी वाहनों में तोड़फोड़ आगजनी एवं राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने इस तरह से देश में भय और दहशत का माहौल बनाने का काम किया।आए दिन मुस्लिम नेता,मौलवी, मौलाना, द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर गलत टिप्पणियों के  कृत किए जा रहे हैं।जिससे देश भर में हिंदू समाज की भावनाये आहत हुई है ।ऐसे में हिन्दू संघठन व हिंदू समाज ने ज्ञापन के माध्यम से शुक्रवार को नमाज के बाद पत्थरबाजी आगजनी जनता में दहशत का माहौल बनाने वाले दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के केंद्र सरकार को निर्देश करने व असामाजिक तत्वों विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने व कट्टरपंथी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने व हिन्दू समाज को सुरक्षा देने की मांग की गई।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत मंत्री कौशल कुमार गौड़,विभाग मंत्री राकेश हिंगड़, जिला मंत्री पिंटू मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष हीरा लाल खटीक, उपाध्यक्ष गंभीर सिंह राठौड़, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका पायल मेवाड़ा, सह संयोजिका कृष्णा खटीक, आमेट प्रखंड संयोजिका वर्षा दवे, उपप्रधान सज्जन सिंह सोंलंकी, भाजपा के सुनील ग़ांधी, रमन कंसारा, राजकुमार शर्मा, माधव सिंह पँवार, गंगासिंह चूंडावत, नरेंद्र सिंह गोवल, विक्रम सिंह चूंडावत, राधेश्याम खटीक दिनेश सरनोत, अनोप सिंह चूंडावत, मदनलाल पुरोहित, नारायण सिंह भाटी, विक्रम सिंह चौहान, चतुर लाल डांगी, महावीर कोठारी, महेंद्र हिरण, कमलेश महाकाल, मदनलाल लक्षकार, ज्ञानेश्वर मेहता, मुकेश सिरोया, अजय देवपुरा, रोशन लाल कोठारी, प्रमोद लक्षकार,खुमान सिंह राव, अरुण मिश्रा लक्ष्मीनारायण पालीवाल, ललित शर्मा, सहित जिले के आमेट ,सरदारगढ़, देवगढ़, कामलीघाट, चारभुजा इन पांचों प्रखंडों के हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नगरवासी उपस्थित थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें