📅 Wednesday, 04 November 2026 | 05:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,900 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट प्रशासन ने भादला व गोविन्दपुरा मे कोयला बनानें की 100 से अधिक भट्टीयों को किया नष्ट

📅 20 May 2025, 01:33 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट प्रशासन ने भादला व गोविन्दपुरा मे कोयला बनानें की 100 से अधिक भट्टीयों को किया नष्ट
आमेट प्रशासन ने भादला व गोविन्दपुरा मे कोयला बनानें की 100 से अधिक भट्टीयों को किया नष्ट

प्रशासन के मौके पर जानें से पूर्व ही मजदूर हुए फरार

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. स्थानीय प्रशासन ने रविवार को एक बड़ी कार्यवाही करतें हुए ग्राम पंचायत जिलोला के ग्राम भादला व गोविन्द पुरा क्षेत्र मे पिछ्ले काफी समय से चल रही लकडी से कोयला बनाने की 100 अवैध भट्टीयो को  मौके पर पहुंच जेसीबी की सहायता से नष्ट किया गया है। 

तहसीलदार पारस मल बुनकर ने बताया की  पिछ्ले काफी लम्बे समय से ग्राम पंचायत जिलोला के ग्राम भादला व गोविन्द पुरा क्षेत्र मे तीन स्थानों पर लकडी से कोयला बनाने का अवैध कारोबार फल-फूलने की शिकायते मिल रही थी। की यहां अवैध तरीके से ईटो से भट्टीयां बनाकर  कोयला बनाया जा रहा है। तथा वृक्षो की अंधाधुंध कटाई कि जा रही है।

शिकायत के आधार पर रविवार को कार्यवाही करते हुए पारसमल बुनकर तहसीलदार आमेट के निर्देशन मे भू अभिलेख निरीक्षक जोरावर सिंह,पटवारी अनीता कल्याण, एएसआई गोरधन सिंह,दिलीप सिंह आदि की टीम ने  मौके पर पहुंच जेसीबी द्वारा करीब 100 से अधिक अवैध भट्टियों को नष्ट किया गया है। कार्यवाही की सूचना मिलने पर भट्टीयो पर मजदूरी करने वाले मजदूर एवं ठेकेदार मौके से फरार हो गए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें