📅 Monday, 02 November 2026 | 04:15 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट हलचल : श्रीराम मंदिर के लिए पूर्व चेयरमैन नर्बदा देवी बागवान ने 1 लाख 11 हजार का समर्पण

📅 06 February 2021, 02:27 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट हलचल : श्रीराम मंदिर के लिए पूर्व चेयरमैन नर्बदा देवी बागवान ने 1 लाख 11 हजार का समर्पण
आमेट हलचल : श्रीराम मंदिर के लिए पूर्व चेयरमैन नर्बदा देवी बागवान ने 1 लाख 11 हजार का समर्पण

आमेट । नगर में श्रीराम भक्तो के सामने अदभुत क्षण उस समय उत्त्पन्न हुआ जब नगर पालिका के पूर्व के चेयरमैन श्रीराम भक्तों का इंतजार करते नजर आए। पूर्व चेयरमैन के निवास स्थान पर जाने पर श्रीराम भक्तों का अभिनंदन किया। मंगलवार रात्रि 9 बजे नगर के बस्ती संख्या 2 की निधि संग्रह टोली बागवान परिवार के घर पहुँची। प्रभु श्रीराम के अयोध्या में बनने वाले मंदिर के लिए चल रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नर्बदादेवी बागवान व पुत्र भरत बागवान की ओर से 1 लाख 11 हजार रुपए के समर्पण का संकल्प लिया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए निधि समर्पण पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन व उनके पुत्र भरत बागवान को उपरना, राम मंदिर का चित्र व साहित्य से स्वागत किया गया। इस दौरान नगर अभियान प्रमुख दीपक गोटवाल, जिला डिपोजिटर महावीर कोठारी, बस्ती अभियान प्रमुख मुकेश सिरोया, महावीर बघेरवाल, अजय देवपुराचंद्र प्रकाश गर्ग, शांतिलाल लक्षकार, भेरूलाल टेलर, गणपत लाल चौधरी सहित निधि संग्रह समिति के सदस्य उपस्थित थे। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें