📅 Tuesday, 29 September 2026 | 08:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट एसडीएम व बीईईओ ने क्वारंटाइन सेंटरो का किया निरीक्षण

📅 27 May 2020, 03:26 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट एसडीएम व बीईईओ ने क्वारंटाइन सेंटरो का किया निरीक्षण
आमेट एसडीएम व बीईईओ ने क्वारंटाइन सेंटरो का किया निरीक्षण

आमेट । उपखण्ड अधिकारी आमेट संजय कुमार गौरा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह चुण्डावत, सरपंच एवं निगरानी दल के सदस्यों की टीम ने ग्राम पंचायत दोवडा स्थित दोवडा एवं डिंगरोल मे स्थित क्वारंटाइन सेटरो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही डिंगरोल, पिपलिया एवं सेगणवास गांवों मे होम आइसोलेट किए गए। समस्त प्रवासीयो को घर पर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया एवं होम आइसोलेट के नियमों की पालना करने के लिए सभी को पाबंद किया गया। ग्राम सेगणवास के उदा गुर्जर पिता भेरूलाल गुर्जर ने होम आइसोलेशन के नियमों की अवहेलना एवं उल्लघंन करने पर पुन : संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर डिगरोल पर भेज दिया गया। दल के साथ पंचायत के समस्त वाडं प्रभारी एवं निगरानी दलों के सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार गोरा ने होम आइसोलेट व्यक्तियों की निगरानी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें