📅 Monday, 14 September 2026 | 01:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,040 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 🌧️ उज्जैन: 28°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

आमेट परिक्रमा : दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का परामर्श दात्री शिविर संपन्न

📅 21 January 2021, 02:34 AM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट परिक्रमा : दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का परामर्श दात्री शिविर संपन्न
आमेट परिक्रमा : दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का परामर्श दात्री शिविर संपन्न

आमेट । समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सेठ तख्तमल कच्छारा विद्यालय परिसर में तहसील के दिव्यांग छात्र- छात्राओं  व उनके अभिभावकों का दो दिवसीय परामर्श दात्री कार्यक्रम अति.मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामावतार मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि शिक्षक मुकेश वैष्णव,धर्मेन्द्र शर्मा थे। एसीबीईओ रामावतार मीणा ने अभिभावकों से दिव्यांग बालकों को उच्च शिक्षा तक पढ़ाने का आव्हान किया एवं दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास हेतु विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी स कार्यक्रम प्रभारी कमलेश जीनगर ने बताया कि शिक्षक मुकेश वैष्णव,अध्यापिका नलिना चोरड़िया द्वारा शिविर में भाग लेने वाले सभी दिव्यांग बच्चों को शिक्षण सामग्री व उपहार वितरण किये स विशेष शिक्षक भादरराम सैनी ने सीडब्ल्यूएसएन बालकों पर विशेष ध्यान देने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। शिविर में कुल 50 दिव्यांग बालक-बालिकाओं व अभिभावकों ने भाग लिया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें