📅 Saturday, 14 November 2026 | 11:49 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -318.55 (-0.39%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -155.00 (-0.61%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट हलचल : ललित सेवा संस्थान ने संतो के हाथों निर्धनों को कंबल वितरण कराएं

📅 24 January 2021, 11:48 PM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट हलचल : ललित सेवा संस्थान ने संतो के हाथों निर्धनों को कंबल वितरण कराएं
आमेट हलचल : ललित सेवा संस्थान ने संतो के हाथों निर्धनों को कंबल वितरण कराएं

आमेट । ललितसेवा आमेट द्वारा कांजी का खेड़ा कार्यालय का शुभारंभ महामंडलेश्वर संत श्री सीताराम दास झडोल माताजी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक हजारीलाल कुमावत द्वारा संतो का स्वागत सत्कार किया गया। संस्था के संस्थापक ने पालीवाल वाणी को बताया की संस्था का उद्देश्य निर्धन परिवारों की सेवा करना है। इस संस्था के द्वारा भविष्य में समाज सेवा के विभिन्न कार्यो को पूरा किया जाने के उद्देश्य के साथ ही हम आगे बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन, गौ सेवा एवं संरक्षण कार्य,पर्यावरण संरक्षण में पौधारोपण, सामाजिक बुराइयों पर जन जागरण अभियान, भ्रूण हत्या एवं लिंग परीक्षण पर रोक तथा जरूरतमंद परिजनों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण, विभिन्न बीमारियों के लिए समय-समय पर अभियान के तहत चिकित्सा शिविर लगा लाभ पहुंचाना, विद्यालय में पाठ्य सामग्री का वितरण करना तथा जरूरतमंद लोगों के लिए समय-समय पर रक्तदान का आयोजन करना, सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाना, जल बचाओ अभियान के तहत जल संरक्षण अभियान को बढ़ावा देना तथा सामाजिक बुराइयों को झड़ से खत्म करने के लिए लोगों में जन जागरूकता फैलाकर लोगों को जागरूक करना ही ललित सेवा संस्थान का उद्देश्य है। इन सभी कार्यो में संस्था के संस्थापक हजारीलाल कुमावत की धर्म पत्नी श्रीमति तुलसी कुमावत जो संस्था की सचिव भी है कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है। संचालन श्री डालचंद कुमावत द्वारा किया गया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें