📅 Sunday, 15 November 2026 | 12:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -318.55 (-0.39%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -155.00 (-0.61%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

दूल्हे के ‘भाई’ के कपड़े हुए खराब तो पीट-पीटकर ले ली वेटर की जान, फिर बनाया समझौते का दबाव

📅 07 December 2023, 02:30 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दूल्हे के ‘भाई’ के कपड़े हुए खराब तो पीट-पीटकर ले ली वेटर की जान, फिर बनाया समझौते का दबाव
दूल्हे के ‘भाई’ के कपड़े हुए खराब तो पीट-पीटकर ले ली वेटर की जान, फिर बनाया समझौते का दबाव

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने शादी समारोह में एक वेटर को पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने बताया कि यह घटना गाजियाबाद के पुस्ता रोड पर सीजीएस वाटिका गेस्ट हाउस में हुई।

जानिए क्या है पूरा मामला

आरोपी और मृतक वेटर के बीच झगड़ा तब हुआ जब वेटर द्वारा ले जाई जा रही इस्तेमाल की हुई प्लेटों का एक थाल कार्यक्रम स्थल पर मेहमान को छू गया। लड़ाई के दौरान पीड़ित पंकज को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटा था। बाद में उसकी मौत हो गई। उसके मर जाने के डर से आरोपियों ने उसके शव को जंगल में फेंक दिया। जिस व्यक्ति की शर्ट से जूठी प्लेट छुई थी, वह दूल्हे का मौसेरा भाई है।

अगले दिन पंकज का शव बरामद होने और पोस्टमॉर्टम के बाद उसके सिर पर गहरे घाव का निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पंकज की मां ने पुलिस को बताया कि वह एक विवाह स्थल पर काम करने गया था और घर नहीं लौटा। पुलिस को तब पता चला कि पंकज गेस्ट हाउस में मनोज गुप्ता नाम के एक ठेकेदार के माध्यम से वेटर के रूप में काम कर रहा था।

जांच में यह भी पता चला कि झगड़े के दौरान मनोज ने पंकज के साथ मारपीट भी की थी। पुलिस ने कहा कि जब पीड़ित को आरोपियों ने मारने के लिए जमीन पर पटका तो उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। अब मनोज समेत अमित कुमार और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।

पीड़ित परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि आरोपी और उसके साथी लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। मृतक की मां ने कहा कि आरोपियों ने समझौते के बदले पैसे देने की बात कही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →
प्रमुख विषय:

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें