📅 Wednesday, 30 September 2026 | 03:13 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,800 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

UP Police Result 2022 : यूपी पुलिस ASI का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

📅 20 July 2022, 11:32 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
UP Police Result 2022 : यूपी पुलिस ASI का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
UP Police Result 2022 : यूपी पुलिस ASI का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एएसआई और पीएसआई पदों के लिए डीवी और पीएसआई राउंड में चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी करदी है। अभ्यर्थी एएसआई डीवी पीएसटी रिजल्ट UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) / सब इंस्पेक्टर (गोपनीय सतर्कता), सहायक उप निरीक्षक (क्लर्क) / सहायक उप निरीक्षक (गोपनीय सतर्कता), और सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों के लिए डीवी पीएसटी दौर में चयनित अभ्यर्थियों को स्टेनोग्राफर और टाइपिंग राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 4 दिसंबर 2021 से 12 दिसंबर 2021 तक किया गया था। परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा का आयोजन भर्ती बोर्ड की ओर से चार पालियों में किया गया था। अभी टाइपिंग परीक्षा की तिथि नहीं घोषित की गई है। परीक्षा की तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही डाउनलोड करना होगा।

UP Police PST Result 2022 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए उपनिरीक्षक (गोपनीय) /उपनिरीक्षक (गोपनीय सतर्कता), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) / सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक सतर्कता) के पदों हेतु आशुलिपि एवं टंकण परीक्षा हेतु अर्ह अभ्यर्थियों की सूची के लिंक पर क्लिक करें।
3.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब रोल नंबर की मदद से नतीजे चेक करें।
5.अंत में प्रिंट निकाल लें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें