📅 Tuesday, 24 November 2026 | 04:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,950 • 🥈 चांदी (1kg): ₹155,900 • ☀️ उज्जैन: 15°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

काशी दर्शन स्कीम शुरू करने का फैसला किया UP सरकार ने : पांच धार्मिक स्थलों का दौरा महज 500 रुपए में...!

📅 19 February 2024, 09:57 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
काशी दर्शन स्कीम शुरू करने का फैसला किया UP सरकार ने : पांच धार्मिक स्थलों का दौरा महज 500 रुपए में...!
काशी दर्शन स्कीम शुरू करने का फैसला किया UP सरकार ने : पांच धार्मिक स्थलों का दौरा महज 500 रुपए में...!

वाराणसी :

उत्तर प्रदेश सरकार  ने ’काशी दर्शन स्कीम’ शुरू करने का फैसला किया । उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि वो एक ऐसी स्कीम लॉन्च करने जा रही है, जिसके अंतर्गत कोई भी तीर्थयात्री वाराणसी के पांच धार्मिक स्थलों का दौरा महज 500 रुपए की मामूली लागत पर कर सकेंगे। 

काशी आने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए अब राज्य सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ’काशी दर्शन स्कीम’ शुरू करने का फैसला किया है। इस स्कीम के अनुसार, सरकार की ओर से एक एसी बस की व्यवस्था की जाएगी, जो कि सभी तीर्थयात्रियों को वाराणसी के पांच धार्मिक स्थलों का दौरा करवाएगी, जिसमें काशी विश्वनाथ, काल भैरव, दुर्गा और संकट मोचन मंदिर शामिल हैं।

इस यात्रा की शुरुआत वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से होगी। स्टेशन पर भी बुकिंग कराई जा सकती है। यह प्रस्ताव वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के माध्यम से मूर्त रूप लेगा। अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने वाराणसी में बड़े पैमाने पर मंदिरों का पुनरुद्धार और जीर्णोद्धार भी किया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल