Sunday, 06 July 2025

उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों की सूची जारी में 24 महिला प्रत्याशी

Paliwalwani
UP Election 2022: कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों की सूची जारी में 24 महिला प्रत्याशी
UP Election 2022: कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों की सूची जारी में 24 महिला प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश : (आशीष अवस्थी मीडिया सेल...)UP Election 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट उम्मीदवारों की जारी की है. कांग्रेस ने 60 नए उम्मीदवारों की घोषणा की है. जबकि हाथरस की सीट पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को बदला है. हाथरस की सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप कुमार सिंह होंगे.

आज जारी हुए कांग्रेस के 61 उम्मीदवारों में 24 उम्मीदवार महिलाएं हैं. कांग्रेस पार्टी ने कानपुर की शिसामऊ सीट से हाजी सोहेल अहमद को टिकट दिया है तो बस्ती जिले की कप्तानगंज सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह को टिकट दिया है. वहीं खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से साहिबा खातून को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है. इसके साथ ही अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 316 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिसमें 127 उम्मीदवार महिला हैं. बता दें कि प्रियंका गांधी ने पहले ही घोषणा की थी कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 40% टिकट महिला उम्मीदवारों को देगी. कांग्रेस ने रविवार को यूपी चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. इसमें 24 महिलाएं शामिल हैं. कांग्रेस ने पहली सूची में 125, दूसरी सूची में 41, तीसरी सूची में 89 उम्मीदवारों की घोषणा की है. इस तरह कांग्रेस ने अब तक कुल 316 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिनमें से 127 टिकट महिलाओं को दिया गया है.

कांग्रेस के 61 उम्मीदवारों की पूरी सूची

क्रमांक -- सीट संख्या -- विधानसभा सीट -- प्रत्याशी

1. 78 -- हाथरस -- कुलदीप कुमार सिंह (सरोज देवी के स्थान पर)

2. 100 -- कासगंज -- कुलदीप पांडेय

3. 109 -- किशनी -- डॉ. विनय नारायण सिंह

4. 130 -- बिलासपुर -- शिखा पांडेय

5. 137 -- पलिया -- रिशाल अहमद

6. 138 -- निघासन -- अटल शुक्ला

7. 139 -- गोला गोकर्णनाथ -- प्रहलाद पटेल

8. 140 -- श्रीनगर -- चांदनी

9. 141 -- धौरहरा -- जीतेंद्री देवी

10. 142 -- लखीमपुर -- डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी

11. 143 -- कास्ता -- राधेश्याम भार्गव

12. 149 -- बिसवां -- वंदना भार्गव (अभिनव भार्गव के स्थान पर)

13. 150 -- सेवता -- डॉ. विजयनाथ अवस्थी

14. 159 -- बिलग्राम मल्लावां -- सुभाष पाल

15. 161 -- संडीला -- मो. हनीफ उर्फ बबलू गोशी

16. 166 -- भगवंतनगर -- जंग बहादुर सिंह

17. 168 -- मलिहाबाद -- राम करन पासी

18. 179 -- हरचंदपुर -- सुरेंद्र विक्रम सिंह

19. 182 -- सरेनी -- सुधा द्विवेदी

20. 185 -- गौरीगंज -- मो. फतेह बहादुर

21. 188 -- सुल्तानपुर -- फिरोज अहमद खान

22. 192 -- कायमगंज -- शकुंतला देवी

23. 193 -- अमृतपुर -- शुभम तिवारी

24. 195 -- भोजपुर -- अर्चना राठौर

25. 196 -- छिबरामऊ -- विनय कुमार मिश्रा

26. 198 -- कन्नौज -- विनीता देवी

27. 200 -- इटावा -- मो. राशिद

28. 212 -- गोविंदनगर -- करिश्मा ठाकुर

29. 213 --सीसामऊ -- हाजी सुहैल अहमद

30. 218 -- घाटमपुर -- राज नारायण कुरील

31. 219 -- माधौगढ़ -- सिद्घार्थ देवोलिया

32. 222 -- बबीना -- चंद्रशेखर तिवारी

33. 223 -- झांसी नगर -- राहुल रिछारिया

34. 226 -- ललितपुर -- बलवंत एस लोधी

35. 227 -- मेहरोनी -- बृज लाल खबरी

36. 228 -- हमीरपुर -- राजकुमारी

37. 229 -- राठ -- कमलेश कुमार सिवास

38. 233 -- बबेरू -- गजेंद्र सिंह पटेल

39. 234 -- नरैनी -- पवन देवी कोरी

40. 235 -- बांदा -- लक्ष्मी नारायण गुप्ता

41. 241 -- अयाशाह -- हेमलता पटेल

42. 243 -- खागा -- ओम प्रकाश गिहार

43. 250 -- रानीगंज -- मौलाना अब्दुल वाहिद

44. 257 -- प्रतापपुर -- संजय तिवारी

45. 275 -- अयोध्या -- रीता मौर्या

46. 286 -- बहराइच -- जय प्रकाश मिश्रा

47. 288 -- कैसरगंज -- गीता सिंह

48. 299 -- तरबगंज -- सविता पांडेय

49. 300 -- मनकापुर -- कमला सिसोदिया

50. 308 -- कप्तानगंज -- अंबिका सिंह

51. 313 -- खलीलाबाद -- सबिहा खातून

52. 334 -- हाता -- अमरेंद्र माल

53. 341 -- सलेमपुर -- दुलारी देवी

54. 356 -- मऊ -- मानवेंद्र बहादुर सिंह

55. 358 -- रसाड़ा -- डॉ. ओमलता

56. 359 -- सिकंदरपुर -- बृजेश सिंह गठ

57. 363 -- बैरिया -- सोनम बिंद

58. 364 -- बदलापुर -- आरती सिंह

59. 399 -- मरिहान -- गीता देवी

60. 400 -- घोरावल -- विदेश्वरी सिंह राठौर

61. 403 -- दुद्घी -- बसंती पनिका।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News