दाे युवक लखनऊ में गिरफ्तार, हवाला के 1.71 कराेड़ रुपए बरामद
अमीनाबाद : लखनऊ के अमीनाबाद स्थित एक होटल में ठहरे बीकानेर के दो युवकाें को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पुलिस ने 1.71 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। यह रकम हवाला की बताई जा रही है। अमीनाबाद पुलिस थाने के स्टेशन ऑफिसर कृष्ण वीर सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश पुरोहित पुत्र शीशपाल बीकानेर के कालू तथा मनाेज पुत्र शिवप्रसाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के कीतासर गांव का निवासी है।
उनके पास से बरामद करोड़ों रुपए के बारे में आयकर विभाग के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। हवाला की बड़ी रकम मिलने के बाद लखनऊ पुलिस ने बीकानेर पुलिस से संपर्क साधा है। उनकी निशानदेही पर युवकाें के ठिकानाें पर दबिश दी जाएगी।
आरोपियों की कॉल डिटेल से खुलेगा हवाला रैकेट
लखनऊ के डीसीपी पश्चिम डॉ. एस. चिनप्पा ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गणेशगंज ग्रेन मार्केट स्थित एक होटल से राकेश और मनोज को गिरफ्तार किया गया। दाेनाें होटल से बरामद 1.71 करोड़ रुपयों का हिसाब नहीं दे पाए। आरोपियों की कॉल डिटेल से हवाला कारोबार से जुड़े अन्य लाेगाें के बारे में खुलासा हो सकता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी! गूगल बाबा के भरोसे कोर्ट पहुंच गए वकील साहब : हाई कोर्ट ने कहा- आर्टिकल कानून नहीं होता
UP DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, नवंबर की सैलरी होगी ज्यादा