📅 Monday, 12 October 2026 | 10:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,924.68 ▼ -547.65 (-0.76%) • निफ्टी 50: 22,363.35 ▼ -157.10 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,400 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,600 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

तीन बच्चों की चिताएं एक साथ जली : मौत से पूरा गांव स्तब्ध

📅 05 May 2025, 01:43 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तीन बच्चों की चिताएं एक साथ जली : मौत से पूरा गांव स्तब्ध
तीन बच्चों की चिताएं एक साथ जली : मौत से पूरा गांव स्तब्ध

उत्तर प्रदेश. एक साथ जली तीन बच्चों की चिताएं: रातभर बरात में बैंड में किया काम, सुबह सामान समेटते हुए सभी सो गए मौत की नींद. एक ही गांव में तीन किशोरों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध रह गया। पूरे गांव में रविवार को खामोशी छाई रह। लोग बच्चों की पुरानी यादें करके उनके परिजनों को ढांढ़स दे रहे थे। 

बैंड की ठेली में टक्कर मारकर भाग रहे इको कार को पुलिस ने घेराबंदी करके दुनका में बिहारीपुर मोड पर पकड़ लिया। लेकिन ड्राइवर भागने में सफल रहा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया गाड़ी शीशगढ़ थाना क्षेत्र की है। जल्दी ही ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाएगा। थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया मृतक के पिता महेंद्र पाल के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन हन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित शाही में बरात चढ़ाकर बैंड की ठेली ले जा रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई व दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं। शाही थाना क्षेत्र के बकैनियां वीरपुर के रहने वाले बैंड मलिक हरिओम वर्मा का शिवा बैंड नाम से धनेटा शीशगढ़ रोड पर आनंदपुर गांव के बस अड्डे पर दुकान है। शनिवार की रात फिदाईपुर गांव से बरात चढ़ाकर बैंड की ठेली और जनरेटर को वापस आनंदपुर में दुकान पर करीब आठ-दस किशोर अन्य लोगों के साथ ले जा रहे थे।

रात्रि करीब डेढ़ बजे धनेटा शीशगढ़ रोड पर आनंदपुर गांव के नजदीक ही पीछे से मिर्जापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से बैंड की ठेली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेली व जनरेटर को ले जा रहे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें बकैनिया वीरपुर के रहने वाले बैंड मलिक हरिओम वर्मा के भतीजे 16 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र महेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल सचिन, मोहित, संजीव और दशरथ को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। 

अस्पताल ले जाते समय घायल गांव के ही 10 वर्षीय मोहित पुत्र कल्याण की भी मौत हो गई वह कक्षा चार का छात्र था। वहीं बारह वर्षीय सचिन पुत्र गंगाराम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य दो गंभीर लोगों का इलाज चल रहा है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें