📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:07 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

बालों की चाहत में कानपुर के इंजीनियर की मौत, हेयर ट्रांसप्लांट के लिए इंजेक्शन लगाते ही फूलने लगा चेहरा और…

📅 13 May 2025, 10:07 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बालों की चाहत में कानपुर के इंजीनियर की मौत, हेयर ट्रांसप्लांट के लिए इंजेक्शन लगाते ही फूलने लगा चेहरा और…
बालों की चाहत में कानपुर के इंजीनियर की मौत, हेयर ट्रांसप्लांट के लिए इंजेक्शन लगाते ही फूलने लगा चेहरा और…

यूपी केसे हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां कथित तौर पर हेयर ट्रांसप्लांट के समय गंभीर परिस्थितियों में एक इंजीनियर की मौत हो गई। मामले में अब लगभग 54 दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई है। इंजीनियर पनकी पावर हाउस में कार्यरत थे। यह मामला 14 मार्च का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इंजीनियर पनकी ऑफिशल कॉलोनी के एक प्राइवेट क्लीनिक में बाल प्रतिरोपण (हेयर ट्रांसप्लांट) के लिए गए थे। परिजन ने आरोप लगाया है कि ट्रीटमेंट के समय डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के साथ ही उनके चेहरे पर सूजन आ गई और उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

उन्हें उसी गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के समय उनकी मौत हो गई। परिजन ने इस घटना को चिकित्सकीय लापरवाही बताई औऱ सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, शिकायत दर्ज कराने के बाद भी 54 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार, परिजन के काफी कोशिशों के बाज रावतपुर थाने में क्लीनिक और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल हेयर ट्रांसप्लांट क्लिनिक बंद है और महिला डॉक्टर वहां से फरार हैं।

इस गंभीर मामले में कल्याणपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक पांडे ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिजन का कहना है कि आऱोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ताकि फिर किसी के साथ ऐसा न हो।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें