📅 Friday, 02 October 2026 | 06:33 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -619.40 (-0.85%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -294.25 (-1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

कपड़े उतारकर दिखाओ तुम्हारा केस खत्म दूंगा... दारोगा ने Whatsapp कॉल कर महिला के सामने रखी शर्त

📅 28 March 2023, 06:25 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कपड़े उतारकर दिखाओ तुम्हारा केस खत्म दूंगा... दारोगा ने Whatsapp कॉल कर महिला के सामने रखी शर्त
कपड़े उतारकर दिखाओ तुम्हारा केस खत्म दूंगा... दारोगा ने Whatsapp कॉल कर महिला के सामने रखी शर्त

कानपुर. कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। दारोगा ने आधी रात में महिला को व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि अपने कपड़े उतारकर सीना दिखाओ। मैं तुम्हारे केस को खत्म दूंगा। किसी भी हालत में मुझे तुम चाहिए। महिला ने दारोगा की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच कराई, जिसमें दारोगा दोषी पाया गया और उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली महिला के मायके में परिवारिक विवाद हुआ था। परिवारिक विवाद में महिला अपने मायके पहुंची थी। परिवारिक विवाद में महिला के भाई पर केस दर्ज हुआ था। इस मामले की विवेचना चौकी इंजार्ज महेंद्र सिंह कर रहे थे। महिला परिवारिक विवाद के चलते चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह से मुलाकात की थी। दारोगा ने मुझे अपने सरकारी आवास पर मिलने के लिए बुलाया था।

दारोगा ने पकड़ा था हाथ

पीड़िता ने बताया कि जब मैं दारोगा से मिलने के लिए घर पहुंची, तो दोरोगा ने मुझसे 20 हजार की डिमांड की थी। जब मैंने दारोगा को 20 हजार रूपए तो उसने मुझसे कहा कि मुझे कुछ और चाहिए और मेरा हाथ पकड़ लिया था। इस पर मैंने दारोगा से कहा कि ऐसा नहीं कर सकती हूं। इसके बाद दारोगा ने कहा कि मैं रात को फोन करूंगा, उठा लेना।

वीडियो कॉल में कपड़े उतारने को कहा

महिला का आरोप है कि दारोगा ने मुझे आधी रात को कॉल किया। महेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे वॉट्सएप कॉल करो। मैंने कहा कि मै व्हाट्सएप कॉल नहीं कर पाउंगी। इसपर दारोगा ने खुद वीडियो कॉल किया। उसने मुझसे कहा कि अपने कपड़े उतारकर सीना दिखाओं, मैं देखना चाहता हूं। मैं तुम्हारे सभी केस खत्म कर दूंगा। इसके बाद महिला की शिकायत पर दारोगा पर केस दर्ज किया गया है।

चौकी प्रभारी को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश

एडीसीपी लाखन सिंह ने बताया कि एक मामले की जांच विवेचना हल्का प्रभारी महेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। चौकी प्रभारी ने जांच के दौरान महिला से आपत्तिजनक बाते की गईं, जिसकी जांच बिल्हौर एसीपी को सौंपी गई थी। जांच में पाया गया कि चौकी प्रभारी ने महिला ने जो आरोप लगाए थे, उसमें सत्यता पाई गई। डीसीपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही दारोगा के खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें