📅 Friday, 02 October 2026 | 12:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,800 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी की मौत की हो निष्पक्ष जांच : रेहान अंसारी

📅 29 March 2024, 10:39 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुख्तार अंसारी की मौत की हो निष्पक्ष जांच : रेहान अंसारी
मुख्तार अंसारी की मौत की हो निष्पक्ष जांच : रेहान अंसारी

उत्तर प्रदेश.

उत्तर प्रदेश के बाहुबली एवं पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत पर कांग्रेस के युवा नेता रेहान अंसारी ने कहा कि जब मुख्तार अंसारी ने खाने में जहर देने का आरोप लगाया था तो आखिर इस पर संज्ञान क्यों नहीं लिया गया.

रेहान ने कहा कि कहीं ना कहीं उनकी साजिशन हत्या की गई है, सही इलाज सभी का संवैधानिक व न्यायिक अधिकार है, जो उन्हें नहीं दिया गया. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. आखिर कब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी, हमें सरकार से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है, हम सुप्रीम कोर्ट से न्याय की मांग करते हैं.

वहीं उन्होंने कहा कि इससे पहले उनके पुत्र उमर अंसारी को भी उनसे नहीं मिलने दिया था, कहीं ना कहीं यह एक महत्वपूर्ण जांच का विषय है. सुप्रीम कोर्ट इस पर जल्द से जल्द संज्ञान ले. जिससे उनकी मृत्य की सही वजह पता चल सके.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें