📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,335.20 ▼ -1,560.50 (-2.11%) • निफ्टी 50: 22,661.90 ▼ -478.60 (-2.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

नाबालिक लड़कों ने 6 साल के बच्चे का अपहरण कर किया कुकर्म..!

📅 13 July 2021, 05:47 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नाबालिक लड़कों ने 6 साल के बच्चे का अपहरण कर किया कुकर्म..!
नाबालिक लड़कों ने 6 साल के बच्चे का अपहरण कर किया कुकर्म..!

उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बच्चे को अगवा करने के बाद उसके साथ कुकर्म किया गया। आरोप जिन लोगों पर है वे सभी 10 से 14 साल की आयु के हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि संभल जिले में 10-14 साल की उम्र के चार किशोरों के एक ग्रुप ने छह साल के एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ आप्राकृतिक संबंध बनाए। चारों आरोपियों ने कथित तौर पर बच्चे का अपहरण तब किया जब वह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद वे पीड़ित को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ कुकर्म किया। चारों किशोर उसी गांव के रहने वाले हैं, जहां लड़का अपने माता-पिता के साथ रहता है।

घटना के बाद पीड़ित बच्चे ने अपने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई। चंदौसी स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) देवेंद्र के शर्मा ने कहा कि घटना शनिवार को हुई और पीड़ित ने अगले दिन अपने माता-पिता को सूचित किया। इसके बाद छह साल के बच्चे के परिवार ने चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें