📅 Tuesday, 29 September 2026 | 10:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,166.01 ▼ -605.71 (-0.83%) • निफ्टी 50: 22,601.45 ▼ -178.80 (-0.78%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,200 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर हमला

📅 14 February 2025, 01:39 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर हमला
महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर हमला

प्रयागराज. महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। उनके तीन शिष्यों पर भी हमला हुआ।

सभी को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कल्याणी नंद गिरी अपनी कार में सवार होकर शिविर जा रही थीं। तभी कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने हाथ देकर रोका। कल्याणी के गाड़ी से बाहर आते ही उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने दौड़े शिष्यों पर भी हमला किया गया।

9 फरवरी को परी अखाड़े की जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कौशल्या नंद गिरी पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें