📅 Wednesday, 04 November 2026 | 11:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

अखिलेश और मुलायम यदि बाबूजी के अंतिम दर्शन कर लेते तो उन्हें पाप धोने का आखिरी मौका मिल जाता'- भाजपा सांसद

📅 23 August 2021, 11:11 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अखिलेश और मुलायम यदि बाबूजी के अंतिम दर्शन कर लेते तो उन्हें पाप धोने का आखिरी मौका मिल जाता'- भाजपा सांसद
अखिलेश और मुलायम यदि बाबूजी के अंतिम दर्शन कर लेते तो उन्हें पाप धोने का आखिरी मौका मिल जाता'- भाजपा सांसद

कन्नौज से भाजपा सांसद और भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि यदि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अगर कल्याण सिंह बाबूजी की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर लेते तो उन्हें रामभक्तों पर चलाई गई गोलियों के पाप धोने का आखिरी मौका मिल जाता।भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कहा कि हिंदू हृदय सम्राट स्व. कल्याण सिंह जैसे नेता को अगर मुलायम सिंह और अखिलेश यादव श्रद्धांजलि और सम्मान नहीं देंगे... तो इससे बाबू जी के कद पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि लेकिन ये सच है कि अगर लखनऊ में ये दोनों कल्याण सिंह के आखिरी दर्शन कर लेते तो इससे उन्हें कारसेवकों पर चलवाई गई गोलियों  के पाप धोने का आखिरी मौका जरूर मिल जाता।उन्होंने कहा कि लेकिन विनाशकाले विपरीत बुद्धि... और यही इनकी तालिबानी मानसिकता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि सुब्रत पाठक सपा के गढ़ माने जाने वाले कन्नौज से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराकर सांसद निर्वाचित हुए है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें