📅 Thursday, 01 October 2026 | 06:14 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,480.29 ▼ -291.41 (-0.40%) • निफ्टी 50: 22,620.45 ▼ -159.75 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

पति ने पत्नी को कर दिया KISS, भड़क गए लोग और कर दी पिटाई

📅 23 June 2022, 11:34 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पति ने पत्नी को कर दिया KISS, भड़क गए लोग और कर दी पिटाई
पति ने पत्नी को कर दिया KISS, भड़क गए लोग और कर दी पिटाई

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में मंगलवार को राम की पैड़ी पर स्नान करते समय एक शख्स ने अपनी पत्नी को किस कर लिया। दोनों को ऐसा करता हुआ वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी देख लिया। लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसी हरकतें यहां नहीं चलेंगी। इसके बाद कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने शख्स की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पत्नी रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन लोग पति को पीटते रहे।

स्नान के दौरान पति ने पत्नी को किया किस

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पति पत्नी अयोध्या में राम की पैड़ी पर स्नान करने आए थे। स्नान के दौरान ही पति ने अपनी पत्नी को किस कर लिया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना से जुड़े दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पति पत्नी किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरे वीडियो में पति की पिटाई की जा रही है।

20 मिनट तक पति की पिटाई करते रहे लोग

वीडियो के मुताबिक, दो से तीन लोग पति को पकड़कर करीब 20 मिनट तक पीटते रहे। इस दौरान पत्नी रोते हुए अपने पति को छुड़ाने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। पिटाई से पति के शरीर पर कई जगहें चोटें आई हैं।

लोग बनाते रहे वीडियो

बता दें, शख्स की सरेआम पिटाई होती रही और वहां मौजूद अन्य लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। कुछ लोगों ने कहा कि उनके परिवार के लोग भी वहीं मौजूद थे, ऐसे में पति-पत्नी का अश्लीलता फैलाना उन्हें सहन नहीं हुआ। लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सार्वजनिक जगहों पर ऐसी अभद्रता नहीं करनी चाहिए।बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक सप्ताह पुराना है। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। इस मामले में पुलिस फिलहाल कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बच रही है।

संतों ने जताई नाराजगी, कहा- लोगों ने पिटाई कर अच्छा किया

इस मामले में संतों ने नाराजगी जताई है और शख्स की पिटाई को सही करार दिया है। श्रीरामवल्लभाकुंज के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की अभद्रता करना ठीक नहीं है। तीर्थ स्थलों पर धर्म और मर्यादा का पालन करना चाहिए। अगर इस तरह की अभद्रता पब्लिक प्लेस पर होगी तो समाज के लोगों में गलत संदेश जाएगा। वहीं, हनुमत निवास के महंत डॉ. मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि लोगों ने पिटाई कर अच्छा किया।

ये खबर भी पढ़े : 

  • आज का राशिफल 23 जून 2022 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
  • महंगाई को लेकर आरबीआई गवर्नर ने जताई चिंता
  • मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया महाराष्ट्र की जनता को संबोधित : इस्तीफा देने की पेशकश
  • ESIC योजना लागू होगी : देशभर में इन जगहों पर खुलेंगे 23 नए अस्पताल और 62 डिस्पेंसरियां
  • भारत में राशन कार्ड 'पोर्टेबिलिटी' लागू, सबसे अंत में जुड़ा यह राज्य : मिलेगी ये सुविधाएं
  • Maharashtra Political : 40 बागी विधायक सूरत से गोवाहाटी शिफ्ट : पार्टी बनाने के पक्ष में नहीं शिंदे
  • Anupama Latest Episode : किंजल की चीख सुनते ही भर आईं दर्शकों की आंखें
  • राम मंदिर में एक साथ बैठ सकेंगे 25 हजार भक्त : 32 सौ करोड़ की धनराशि राम भक्तों ने समर्पित की
  • शादी की चाहत में 70 साल की उम्र में गंवाए 1.80 करोड़ रुपए
  • शनिदेव 29 जुलाई से चलेंगे उल्टी चाल : इन 4 राशि वालों का बदलेगा भाग्य
  • RBI : कर्ज वसूली के लिए ग्राहक को परेशान नहीं कर सकेंगे बैंक एजेंट...! 
  • WhatsApp पर आया कमाल का फीचर : लंबे समय से था इंतजार...
  • IRCTC की नई सेवा : टिकट कैंसल कराने पर तुरंत आएगा रिफंड और मिनटों में टिकट होगी बुक
  • दांत के दर्द के बारें चर्चा : इन घरेलू उपायों से जल्द मिलेगा आराम
  • OMG! लिपस्टिक का पौधा खोजा गया, 100 साल बाद हुआ ऐसा...
  • Nutritious food : 71 फीसदी भारतीय पौष्टिक आहार का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं : रिपोर्ट में खुलासा
  • होम लोन 20 साल की बजाय 10 साल में ऐसे चुकाएं...
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें