उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक इटावा महोत्सव : नही टूटेगी सालों पुरानी परंपरा आज 31 जनवरी से शुरू होगा

Sunil Paliwal-Anil Bagora
ऐतिहासिक इटावा महोत्सव : नही टूटेगी सालों पुरानी परंपरा आज 31 जनवरी से शुरू होगा
ऐतिहासिक इटावा महोत्सव : नही टूटेगी सालों पुरानी परंपरा आज 31 जनवरी से शुरू होगा

उत्तर प्रदेश । यमुना नदी के किनारे बसे इटावा जिले में आजादी पूर्व से आयोजित होते आ रहे ऐतिहासिक इटावा महोत्सव का शुभारंभ आज 31 जनवरी को शाम 4 बजे से शुरू होगा। इटावा की जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने महोत्सव आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि इटावा महोत्सव की ऐतिहासिकता को बनाए रखने के लिए इस महोत्सव को परंपरा के आधार पर बरकरार रखते हुए आयोजित करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में इस बात को भी दृष्टिगत रखा जाएगा कि कोरोना के नियमो का पालन हर हाल में किया जाए।महोत्सव कमेटी की अध्यक्ष जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि विगत 100 वर्षों से जारी इटावा महोत्सव की परंपरा को ध्यान में रखते हुए कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए इटावा महोत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें आने वाले दुकानदारों को कोविड की निगेटिव जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य है, पंडाल में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में आने वाली भीड़ को देखते हुए इस बार सप्ताह में ऐ आयोजन होगा। इटावा महोत्सव में आने वाली भीड़ भाड़ को देखते हुए इस बार महोत्सव परिसर के आसपास के इलाके को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।

●  4 पहिया और 3 पहिया वाहन इस ओर से महोत्सव परिसर की तरफ नहीं जा पाएंगे

उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ ने बताया कि इस बार वाहन स्टैंड सर्कस वाले इलाके में बनाया गया है. कोई भी 3 पहिया और 4 पहिया वाहन नुमाइश के किसी भी गेट के पास नहीं जा पाएगा. इसके लिए नुमाइश चैराहा, ग्वालियर बस स्टैंड तिराहे पर बेरिकेटिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि 4 पहिया और 3 पहिया वाहन इस ओर से महोत्सव परिसर की तरफ नहीं जा पाएंगे। सिर्फ पुलिस लाइन तिराहे से वाहन स्टैंड तक 2 पहिया और 4 पहिया वाहन जा पाएंगे। शहर की तरफ से आने वाले ऑटो रिक्शा और अन्य 3 पहिया वाहन एसएसपी चैराहा पुलिस लाइन होते हुए पुलिस लाइन तिराहे तक जाएंगे। वहां से लोगों को पैदल नुमाइश परिसर तक आना होगा। वैसे इटावा महोत्सव हर साल दिसंबर 2020 में आयोजित होना था लेकिन इस दफा कोरोना के कारण इसका आयोजन 31 जनवरी 2021 को किया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस महोत्सव के जरिये इटावा की सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रखी जाती है। (फोटो फाईल)

इटावा महोत्सव

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News