📅 Saturday, 28 November 2026 | 09:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,339.26 ▼ -989.34 (-1.17%) • निफ्टी 50: 25,607.20 ▼ -277.30 (-1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹126,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹158,700 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

मातम में बदलीं दो परिवारों की खुशियां : ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दूल्हे की मौत : परिजनों में कोहराम मचा

📅 16 April 2024, 04:15 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मातम में बदलीं दो परिवारों की खुशियां : ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दूल्हे की मौत : परिजनों में कोहराम मचा
मातम में बदलीं दो परिवारों की खुशियां : ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दूल्हे की मौत : परिजनों में कोहराम मचा

मेनपुरी. उत्तर प्रदेश के मेनपुरी जिले में बारात जाने से पहले दूल्हे के साथ एक घटना घट गई। घटना की खबर जब दूल्हे के घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर लड़की पक्ष के घर में शादी खुशियां काफूर हो गईं। दुल्हन भी चीख-चीख कर रोई। दरअसल हादसे में बाइक सवार दूल्हे की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई थी।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की परसों 18 अप्रैल 2024 को बारात जाने वाली थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई है।

घटना सोमवार देर रात की है। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विचित्र निवासी 22 वर्षीय गोविंद राजपूत पुत्र सुरेश राजपूत सोमवार को अपने रिश्तेदार के घर फर्रुखाबाद के अगहत सराय गया था। जहां से वह बाइक द्वारा वापस लौट रहा था। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जसराजपुर के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भोगांव पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 17 अप्रैल 2024 को उसकी शादी का मंडप कार्यक्रम होने वाला था। 18 अप्रैल को उसकी बारात फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रमनपुर जाने वाली थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही होने वाली ससुराल से जुड़े लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।

मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से पूरा गांव शॉप में डूब गया है। हादसे में दूल्हे की मौत की खबर ने शादी की खुशियां पर पानी फेर दिया। लड़के और लड़की पक्ष से जो शादी को लेकर तैयारियां की गईं थीं वह सारी की सारी धरी रह गईं। दूल्हे की मौत की खबर जब दुल्हन को लगी तो वह भी फूट-फूट कर रोई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल