📅 Thursday, 01 October 2026 | 02:17 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,480.29 ▼ -291.41 (-0.40%) • निफ्टी 50: 22,620.45 ▼ -159.75 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,490 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के कई घरों में जोशीमठ जैसी दरारें...! प्रशासन ने मकान खाली करने के दिए निर्देश

📅 11 January 2023, 11:11 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अलीगढ़ के कई घरों में जोशीमठ जैसी दरारें...! प्रशासन ने मकान खाली करने के दिए निर्देश
अलीगढ़ के कई घरों में जोशीमठ जैसी दरारें...! प्रशासन ने मकान खाली करने के दिए निर्देश

अलीगढ़ :

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के कई घरों में भी दरारें आनी शुरू हो गई हैं। वहीं, उत्तराखंड के जोशीमठ में इमारतों में दरारें आने से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। अलीगढ़ नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा कि हम अपनी टीम भेजेंगे और जांच की जाएगी कि ऐसा क्यों हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो अब कथित तौर पर लीक हो रही है, जिससे दरारें आ रही हैं।

कंवरीगंज क्षेत्र के घरों में दरारें और रिसाव की सूचना मिली है। स्थानीय निवासी मंसूर अली ने कहा कि 3-4 दिन हो गए हैं। हमने विभाग को इसके बारे में सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई सहायता प्रदान नहीं की गई है। वहीं, अलीगढ़ नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश चंद्र ने कहा कि दरार वाले घरों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। उन्हें घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि करीब 4-5 घर प्रभावित हुए हैं। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई है और हम सर्वे कर रहे हैं।

बता दें, इस महीने की शुरूआत में उत्तराखंड के जोशीमठ में सैकड़ों घरों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं। कई परिवारों को निकाला गया है। कई लोगों को अस्थायी राहत केंद्रों या किराए के आवास में जाने का निर्देश दिया गया। क्षेत्र में 86 घर असुरक्षित क्षेत्र के रूप में चिन्हित हैं। जोशीमठ जिला प्रशासन ने डूबते शहर में रहने के लिए असुरक्षित घरों पर रेड क्रॉस के निशान लगा दिए हैं।(आईएएनएस इनपुट के साथ)

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें