📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,636.81 ▼ -134.91 (-0.19%) • निफ्टी 50: 22,736.35 ▼ -43.90 (-0.19%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,520 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

बसपा ने तय कर लिए पहले चरण के 53 उम्मीदवार : ओपेनियन पोल धरा का धरा रह जाएगा

📅 15 January 2022, 04:41 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बसपा ने तय कर लिए पहले चरण के 53 उम्मीदवार : ओपेनियन पोल धरा का धरा रह जाएगा
बसपा ने तय कर लिए पहले चरण के 53 उम्मीदवार : ओपेनियन पोल धरा का धरा रह जाएगा

लखनऊ : बसपा मुखिया मायावती Mayawati ने अपने जन्मदिन पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा Bahujan Samaj Party ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण में 53 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य 5 सीटों पर भी दो-तीन दिन में फैसला हो जाएगा. मायावती ने विधानसभा चुनाव  में खुद के लड़ने की खबर पर भी साफ-साफ जवाब दिया. उन्होंने कहा, मीडिया को मेरे खिलाफ कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तो वो आये दिन मेरे चुनाव लड़ने के मुद्दे को उछालते रहते हैं. मैं चार बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा की सदस्य रह चुकी हूं. मैंने अपनी पार्टी के हित में सीधा चुनाव लड़ने की जगह अपने कार्यकर्ताओं को जिताने का काम करूंगी. हमारे संविधान में ये व्यवस्था है कि कोई बिना चुनाव लड़े भी अपनी योग्यता से किसी प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है. मायावती ने आगे ने कहा, लोग आकाश आनंद के भी चुनाव लड़ने की बात भी मीडिया में उछालते रहते हैं. वो मेरे निर्देशन में पार्टी के काम में लगा है. अगर मीडिया और विरोधी पार्टी आकाश आनंद के पीछे पड़ते रहे तो मैं उसे अपनी पार्टी में और बढ़ावा दूंगी. आकाश आनंद और एससी (सतीश चंद्र) मिश्रा के बेटे कपिल मिश्रा भी युवाओं को बीएसपी से जोड़ने में लगे हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार बीएसपी 2007 की तरह सत्ता में लौटेगी और ओपेनियन पोल धरा का धरा रह जाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें