📅 Monday, 28 September 2026 | 07:07 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,530 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता की हत्या : कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश

📅 20 February 2022, 07:27 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भाजपा नेता की हत्या : कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश
भाजपा नेता की हत्या : कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश

हाथरस : हाथरस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पोलिंग बूथ के पास भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल, हत्या का कारण सामने नहीं आ पाया है. भाजपा के मृत कार्यकर्ता की पहचान 25 साल के कृष्णा यादव के रूप में हुई है. मामले की जानकारी के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, सिकंदर राव विधानसभा क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. जीएस हिंदू इंटर कॉलेज के पास कृष्णा यादव का घर है, जहां पास में ही मतदान केंद्र भी बनाया गया है. कृष्णा घर के अंदर मृत पाया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें