📅 Friday, 09 October 2026 | 12:21 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,314.71 ▲ +721.47 (+1.01%) • निफ्टी 50: 22,468.60 ▲ +236.80 (+1.07%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,790 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,400 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

BJP नेता की हत्या : बिजनेस पार्टनर के बेटों ने मारी गोली

📅 07 February 2023, 01:48 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
BJP नेता की हत्या : बिजनेस पार्टनर के बेटों ने मारी गोली
BJP नेता की हत्या : बिजनेस पार्टनर के बेटों ने मारी गोली

हरिद्वार :

उत्तराखंड के हरिद्वार में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरदीप चौधरी की कथित तौर पर उनके व्यापारिक साझेदारों ने गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कनखल पुलिस थाने के तहत जगजीतपुर में राजा गार्डन के इलाके में यह वारदात रविवार को आधी रात के करीब हुई. हत्या की वजह संपत्ति और पैसों का लेनदेन बताया जा रहा है. हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए, जिनकी अब तलाश की जा रही है.

हरिद्वार के नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार ने बताया कि अमरदीप चौधरी को हिसाब-किताब करने के लिए संपत्ति के कारोबार में उसके साझेदार राजकुमार मलिक ने अपने घर बुलाया था. चौधरी अपने दोस्त सोनू राठी के साथ मलिक के घर पहुंचा जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. उन्होंने बताया कि इसी दौरान वहां मौजूद राजकुमार के दो बेटों मनदीप और हर्षदीप ने तमंचे से चौधरी की कमर और कनपटी से सटाकर गोलियां चला दीं.

अमरदीप चौधरी के साथी पर भी हमला

आरोपियों ने अमरदीप चौधरी के साथी सोनू पर भी गोलियां चलाईं, लेकिन वह किसी तरह वहां से बचकर निकल गया और चौधरी के भाई बादल को घटना के बारे में बताया. बादल के मौके पर पहुंचने पर आरोपियों ने उस पर गोलियां चलाकर उसे घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. वारदात की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चौधरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें