भाजपा के गिरोह ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर किया हमला
उत्तर प्रदेश : भारतीय जनता पार्टी छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या ने बीजेपी के पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर दावा किया कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनपर और उनके काफिले में चल रही गाड़ियों पर हमला किया और तोड़फोड़ की. स्वामी प्रसाद मौर्या ने दावा किया कि उनके रोड शो के दौरान बीजेपी के लोगों ने उनके कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र को लाठी-डंडे, कट्टे और हिंसा से कमजोर नहीं किया जा सकता.
स्वामी प्रसाद मौर्या ने ट्वीट किया, “निर्धारित रूट पर रोड शो करते वक्त भाजपा के गिरोह बंद लोगों द्वारा मेरे ऊपर व काफिले में चल रही गाड़ियों को बुरी तरह से तोड़फोड़ व कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करना भाजपा की हताशा का प्रतीक है. मैं घोर निंदा करता हूं, लोकतंत्र को लाठी-डंडे कट्टे व हिंसा से कमजोर नहीं किया जा सकता.“
स्वामी प्रसाद मौर्या ने बताया, “सुरक्षा कारणों के चलते कुशीनगर में कैंपेन के दौरान मैं दूसरी कार में बैठा था. बीजेपी के कार्यकर्ता डंडे, पत्थर और हथियारों के साथ वहां बैठे थे. उन्होंने मेरी कार पर हमला किया. इस तरह की घटनाएं बीजेपी के संरक्षण में हो रही हैं.“
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
चुनावी पिटारा : सपा का घोषणा पत्र कल, हर साल 40 हजार देने के साथ फ्री बिजली की चर्चा : अखिलेश ने क्या कांग्रेस को ठेंगा दिखाया
सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया विफल ; PDA का अर्थ परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी ; सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना
अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी! गूगल बाबा के भरोसे कोर्ट पहुंच गए वकील साहब : हाई कोर्ट ने कहा- आर्टिकल कानून नहीं होता