📅 Thursday, 01 October 2026 | 02:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,480.29 ▼ -291.41 (-0.40%) • निफ्टी 50: 22,620.45 ▼ -159.75 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,300 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

फिल्म इंडस्ट्री पर लगाए ड्रग्स और चुनाव के समय दारू बांटी जाने का लगाया आरोप

📅 16 October 2022, 12:35 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
फिल्म इंडस्ट्री पर लगाए ड्रग्स और चुनाव के समय दारू बांटी जाने का लगाया आरोप
फिल्म इंडस्ट्री पर लगाए ड्रग्स और चुनाव के समय दारू बांटी जाने का लगाया आरोप

मुरादाबाद : नशा मुक्त भारत इवेंट में बाबा रामदेव ने में मुरादाबाद हिस्सा लिया. यहां वह लोगों को मंच से किया प्रोत्साहित करते नजर आए. साथ ही बाबा रामदेव जमकर बरसे भी. मंच से उन्होंने बॉलीवुड के एक्ट्रेस की पोल खोली. सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के नाम लेते हुए उन्होंने बड़ा विवादित बयान दे दिया. बाबा रामदेव ने फिल्म इंडस्ट्री पर नशे और ड्रग्स लेने के आरोप लगाए. 

  • कई मुद्दों को लेकर चर्चाओं में : योग गुरु बाबा रामदेव अक्सर कई मुद्दों को लेकर चर्चाओं में बनें रहते है। कोरोना के समय कोरोनिल नाम की दवा लाने के बाद, उन्होंने ऐलॉपैथी मेडिसिन को खूब खरी -कोटी सुनाई थी। जिसके बाद बहुत बवाल भी हुआ था। अब एक बार फिर से बाबा रामदेव अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए है। इस बार उन्होंने बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए कहा कि सलमान खान से लेकर कई फिल्म स्टार ड्रग्स लेते हैं।
  • नशे और ड्रग्स का आरोप, शाहरुख खान और सलमान का उदाहरण : आर्य वीर महा सम्मेलन में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री योगी मुरादाबाद पहुंचे थे. उनसे पहले बाबा रामदेव का उसी जगह सम्मेलन और आयोजन हुआ था. शनिवार को मुरादाबाद में उन्होंने मंच से नशा मुक्ति को लेकर लोगो को जागरूक करते हुए नशा मुक्त समय बनाए का लोगों से आहवान किया. साथ ही तंज भी कसे. बाबा रामदेव ने फिल्म इंडस्ट्री पर नशे और ड्रग्स का आरोप लगाते हुए शाहरुख खान और सलमान का उदाहरण दे डाला. बाबा रामदेव ने सभी से मंच के जरिए अपील भी की है. उन्होंने कहा कि हम सबका ये कर्तव्य हैं कि हममें से कोई भी बीड़ी, सिगरेट या शराब न पिए. उन्होंने कहा कि इसमें आर्यसमाज ने जो काम किया उसकी सबसे ज्यादा जरूरत है. पूरा राष्ट्र यदि नशा मुक्त हो जाए तो समझो महर्षि दयानंद जी का सपना पूरा हो गया, ये कानून से नहीं होगा इसके लिए खुद से करना होगा.
  • चुनाव के समय दारू बांटी जाती : बॉलीवुड और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर भी बाबा रामदेव ने नशे को लेकर जमकर हमला बोला. उनका कहना है कि पिछले दिनों आपने देखा शाहरुख खान का बच्चा ड्रग्स लेते जेल की हवा खाकर आया. सलमान खान ड्रग लेता है और आमिर का पता नहीं. न जाने कितने बड़े-बड़े जिनको फिल्म स्टार बोलते हैं और एक्टर्स का तो भगवान ही मालिक है. चारों तरफ फिल्म इंडस्ट्री के अंदर ड्रग्स हैं. बॉलीवुड में ड्रग्स पॉलिटिक्स में ड्रग्स, चुनाव के समय दारू बांटी जाती है. एक संकल्प हमें ये लेना चाहिए कि इस ऋषियों की भूमि को नशा मुक्त करना है. नशा मुक्ति का हम आंदोलन भी चलाएंगे.
  • सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स कनेक्शन की चर्चा : बॉलीवुड के ड्रग्स से कनेक्शन को लेकर कई बार बातें हो चुकी हैं. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स कनेक्शन की चर्चा शुरू हुई थी. तभी से एनसीबी के निशाने पर बॉलीवुड और उसके स्टार्स चल रहे हैं. ड्रग्स और बॉलीवुड को लेकर राजनीति भी काफी गरमाई है. पिछले साल शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था. हालांकि इस मामले में आर्यन के खिलाफ कोई सबूत ना मिलने पर उन्हें बाइज्जत बरी भी कर दिया गया था.
  • बता दें कि पिछले साल 2021 में मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। बाद में एनसीबी ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। वहीं इधर के कुछ सालों में बॉलीवुड में चल रहे ड्रग्स के धंधे को लेकर छोटे-मोटे खुलासे होते रहे है। यही वजह रही कि उन्होंने नशे को लेकर बॉलीवुड पर जमकर निशाना साधा।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें