📅 Sunday, 04 October 2026 | 05:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

अनोखी लव स्टोरी : लव मैरिज के दो साल बाद पति ने करवाई बीवी की दूसरी शादी, सुहागरात पर दुल्हन ने रखी अनोखी मांग

📅 26 October 2022, 10:40 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अनोखी लव स्टोरी : लव मैरिज के दो साल बाद पति ने करवाई बीवी की दूसरी शादी, सुहागरात पर दुल्हन ने रखी अनोखी मांग
अनोखी लव स्टोरी : लव मैरिज के दो साल बाद पति ने करवाई बीवी की दूसरी शादी, सुहागरात पर दुल्हन ने रखी अनोखी मांग

आज के इस कलयुग में रिश्ते नाते भी बड़े अजीब होते जा रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के कन्‍नौज का यह मामला ही देख लीजिए। यहां एक पति ने खुद अपनी पत्नी की दूसरी शादी करवा दी। इतना ही नहीं ये रिश्ता महिला की सास ने ही खोजा था। सभी शादी में हंसी खुशी शामिल हुए। फिर महिला अपने दूसरे पति के घर गई। लेकिन जैसे ही सुहागरात का समय आया तो अनोखी मांग रख दी। उसकी मांग सुनकर नया दूल्हा भी दंग रह गया। फिर एक के बाद एक खूब कांड हुए। तो चलिए इस अनोखी लव स्टोरी को विस्तार से जानते हैं।

पति ने करवाई पत्नी की दूसरी शादी

सरिता (बदला हुआ नाम) यूपी के कन्नौज की ही रहने वाली है। करीब दो साल पहले उसने कन्नौज के ही नीरज (बदल हुआ नाम) संग सात फेरे लिए थे। नीरज सौरिख थाना क्षेत्र के चिकनपुर गांव में रहता है। यह एक लव मैरिज थी। शादी के बाद दोनों हंसी खुशी रहने लगे। लेकिन फिर दो साल बाद सरिता के घर वालों ने उसकी शादी मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गुलाबपुर गांव के रहने वाले अनूप (बदला हुआ नाम) से तय कर दी।

बीते 10 अक्टूबर को सरिता और अनूप की शादी हुई। इस शादी में उसका पति और सास भी शामिल हुए। शादी बड़ी धूमधाम से हुई। फिर दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर घर चला गया। अब सुहागरात क माहौल बनने लगा। दूल्हा जैसे ही कमरे में अपनी दुल्हन के पास गया उसने एक अनोखी मांग सामने रख दी। उसकी मांग सुनकर दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई।

सुहागरात के पहले पत्नी ने रखी ऐसी मांग

दुल्हन बनी सरिता ने कहा कि वह अपने पहले पति के पास जाना चाहती है। उसी के साथ रहना चाहती है। यह सुनकर दूल्हे अनूप का दिमाग खराब हो गया। उसने सरिता को खूब समझाया लेकिन वह नहीं मानी। अपने पहले पति के पास जाने की जिद करने लगी। बस फिर क्या था जमकर हंगामा हो गया। दोनों परिवार की तू तू – मैं मैं चालू हो गई। बात थाने तक जा पहुंची।

यदि आप इन सभी बातों से हैरान हैं, तो जरा रुको, सब्र करो। कहानी का असली ट्विस्ट अभी बाकी है। महिला के नए पति और बहनोई ने पहले पति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उसी ने हमसे शादी के बदले 30 हजार रुपए लिए थे। और अब महिला कह रही है कि वह अपने पहले पति के साथ ही रहेगी। बरहाल पुलिस दोनों पक्षों का समझौता कराने में लगी है। इस मामले में अभी तक किसी ने लिखित में शिकायत नहीं लिखवाई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें