📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

Acid Attack On Girls : लड़कियों पर तेजाब फेंकने वालों के पैर में पुलिस ने मारी गोली, चंद घंटो में ही सिखाया सबक

📅 12 April 2024, 10:26 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Acid Attack On Girls : लड़कियों पर तेजाब फेंकने वालों के पैर में पुलिस ने मारी गोली, चंद घंटो में ही सिखाया सबक
Acid Attack On Girls : लड़कियों पर तेजाब फेंकने वालों के पैर में पुलिस ने मारी गोली, चंद घंटो में ही सिखाया सबक

Uttar pradesh Crime News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सार्वजानिक मंच से इस बात का कई बार ऐलान कर चुके हैं कि अगर कोई बहन बेटियों को छेड़ता है तो अगले चौराहे पर पुलिस के रूप में यमराज उसका इन्तजार करता मिलेगा. ऐसा ही मामला देवरिया जिले में देखने को मिला, जहां दो लड़कियों पर तेजाब फेंकने वाले आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. दोनों के पैर में गोली लगी है. महज 9 घंटे अंदर ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

दरअसल, जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवगांव के पास दो लड़कियां साइकिल से किसी काम के लिए बाजार की तरफ जा रही थी, तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उन पर तेजाब फेंक कर भाग खड़े हुए. पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो चारों तरफ से घेराबंदी की. पुलिस ने घेराबंदी की और 9 घंटे बाद ही एसिड अटैकरों को मुठभेड़ में घायल कर दिया. यह मुठभेड़ गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कालावन के जंगल में हुई. मुठभेड़ में घायल एक युवक जिसका नाम शेखर है वह गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव का रहने वाला है तो वहीं इस मुठभेड़ में 52 साल के दारा सिंह भी घायल हुआ हैं.

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि शेखर और दारा ने मिलकर दोनों लड़कियों पर तेजाब फेका था. मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश मौका देखकर फरार हो गया. वहीं दारा और एल शेखर के पास से दो तमंचे भी मिले हैं. पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि जब यह जनपद छोड़कर भागने की फिराक में थे तो पुलिस ने इन्हें घेराबंदी की और आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन यह दोनों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की. जिसके बाद जवाबी  फायरिंग में दोनों गोली लगने से घायल हो गए.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें