📅 Tuesday, 29 September 2026 | 12:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,050 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

Court तारीख पर जा रही महिला को पति ने रास्ते में घेर सीने में दागी गोली

📅 05 July 2022, 09:39 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Court तारीख पर जा रही महिला को पति ने रास्ते में घेर सीने में दागी गोली
Court तारीख पर जा रही महिला को पति ने रास्ते में घेर सीने में दागी गोली

यूपी। भरण-पोषण के मुकदमे में दीवानी न्यायालय तारीख पर जा रही महिला को पति ने रास्ते में घेर लिया। पति ने पत्नी की चोटी पकड़ने के बाद पहली गोली सीने पर मारी लेकिन वह गले के पास लगी। दूसरी गोली चलाई जो कि महिला के पैर में लगी। लहूलुहान होकर महिला सड़क पर गिर गई। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज सैफई रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक फर्रुखाबाद के राजीव गांधी नगर निवासी 32 वर्षीय पुत्री रूबी की शादी वर्ष 2009 में थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी रत्नेश त्रिपाठी के साथ हुई थी। अनबन के चलते करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रूबी दो बच्चों को लेकर मायके आ गई थी। पति के खिलाफ दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर करने के बाद वर्तमान में दिल्ली स्थित बहन के घर रह रही थी. रूबी सुबह साढे़ दस बजे मैनपुरी दीवानी न्यायालय में मामले में तारीख पर जा रही थी। वह ब्लॉक के पास पहुंची तभी सामने से आए पति रत्नेश ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। आरोपी ने महिला को दो गोली मारीं। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली ने आरोपी को तमंचा-कारतूस सहित पकड़ लिया। रूबी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।

एसपी ने बताया कि दंपती के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। इसी के चलते पति ने वारदात अंजाम दी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले में देर शाम पुलिस को पीड़िता रूबी की तहरीर प्राप्त हुई। रूबी ने बताया कि वह दीवानी न्यायालय तारीख पर आई थी तभी पति ने उसे रोक कर उसे दो गोलियां मारीं। न्यायालय में पति से भरण पोषण का वाद चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव तखरऊ निवासी रत्नेश करीब डेढ़ साल से अपने दो बच्चों की सुपुर्दगी के लिए प्रयास कर रहा था। पत्नी रूबी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। इससे आरोपी ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई थी। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें