📅 Monday, 28 September 2026 | 12:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,930.66 ▼ -965.08 (-1.31%) • निफ्टी 50: 22,827.55 ▼ -312.95 (-1.35%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,600 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,800 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
उत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के 6 लोगो की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

📅 10 March 2024, 02:53 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एक ही परिवार के 6 लोगो की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत
एक ही परिवार के 6 लोगो की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

जौनपुर :

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गौराबादशाहपुर थाना इलाके के जौनपुर- आजमगढ़ हाईवे पर प्रसाद केराकत तिराहे के पास शनिवार की रात लगभग ढाई बजे यह हादसा हुआ। घटना में बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज झूंसी लड़की देखने के लिए एक परिवार के नौ सदस्य कार में सवार होकर जा रहे थे।

जैसे ही कार जौनपुर से केराकत की तरफ जाने के लिए मुड़ी तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक, बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले गजाधर शर्मा अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ सेवन सीटर कार से अपने पुत्र चंदन शर्मा की शादी के लिए लड़की देखने प्रयागराज के झूसी जा रहे थे। रात लगभग ढाई बजे जब उनकी कार केराकत प्रसाद तिराहे पर पहुंची तभी जौनपुर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार लगभग 10 मीटर तक घिसटती चली गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने छह को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का उपचार किया जा रहा है।

घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौके पर ट्रक कर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को क्रेन और जेसीबी से निकलवाने में जुटी रही।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें