📅 Monday, 28 September 2026 | 07:07 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,530 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
उज्जैन

उज्जैन पुलिस की सराहनीय कार्रवाई : 24 घंटों में चोरी का पर्दाफाश

📅 29 May 2025, 11:10 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उज्जैन पुलिस की सराहनीय कार्रवाई : 24 घंटों में चोरी का पर्दाफाश
उज्जैन पुलिस की सराहनीय कार्रवाई : 24 घंटों में चोरी का पर्दाफाश

उज्जैन.

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में एक घर में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश करने में पुलिस ने महज 24 घंटे का समय लिया। पुलिस ने घरेलू सहायिका मायाबाई को गिरफ्तार कर चोरी हुए जेवरात बरामद कर लिए हैं।

घटना का विवरण :  दिनांक 09.05.25 को फरियादी रविराज द्वारा थाना नीलगंगा पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी माताजी ने रात में पहनी हुई सोने की चेन व ‘ॐ’ पैंडल तकिये के पास रखे थे। सुबह 10 बजे जब वे जेवर लेने गईं तो वह नहीं मिले। उस समय घर में केवल घरेलू सहायिका मायाबाई ही उपस्थित थी।

पुलिस की कार्रवाई : पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मायाबाई से पूछताछ की और चोरी हुए जेवरात बरामद कर लिए। बरामद किए गए जेवरातों में एक सोने की चेन और ‘ॐ’ पैंडल शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹2.5 लाख है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका : इस मामले में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिसमें निरीक्षक तरुण कुरील, थाना प्रभारी, नीलगंगा, उप निरीक्षक वर्षा सोलंकी, प्रधान आरक्षक शोभा चौहान और आरक्षक लोकेश प्रजापति शामिल थे। इनकी तत्परता और सजगता से यह गंभीर अपराध केवल 24 घंटे में सुलझाया गया। उज्जैन पुलिस आमजन की सुरक्षा व विश्वास की पुनः पुष्टि करती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें