📅 Friday, 09 October 2026 | 01:49 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,445.29 ▼ -193.41 (-0.27%) • निफ्टी 50: 22,512.70 ▼ -90.40 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
उज्जैन

महाकाल में अब श्रद्धालु पूरे समय गर्भगृह में दर्शन कर पायेंगे

📅 06 September 2019, 01:06 PM • ✍️ Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal...✍️ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महाकाल में अब श्रद्धालु पूरे समय गर्भगृह में दर्शन कर पायेंगे
महाकाल में अब श्रद्धालु पूरे समय गर्भगृह में दर्शन कर पायेंगे

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु गर्भगृह से दर्शन कर सकेंगे। श्री महाकालेश्वयर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासनिक कार्यालय में 3 सितबंर 2019 को श्री महाकालेश्वर भगवान की दर्शन व्यवस्था संबंधित बैठक हुई। जिसमें नई दर्शन व्यवस्था के अंतर्गत आगन्तुक प्रोटोकॉल एवं रसीदधारी श्रद्धालु प्रात : 7.45 से 9.45 बजे तक तथा दोपहर में 02 बजे से 04 बजे तक ही गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान आम श्रद्धालु हेतु दर्शन रोके जायेंगे। इस अवधि के बाद आने वाले प्रोटोकॉल सामान्यक दर्शनार्थी के समान ही दर्शन कर सकेंगे। उनके लिए अलग से कोई व्यवस्थाल नहीं रहेगी।

● आम श्रद्धालु नजदीक से दर्शन कर सकेंगे

ज्ञात हो कि, गर्भगृह प्रवेश बंद के दौरान प्रोटोकॉल एवं रसीद धारी पूरे समय गर्भगृह में दर्शन करते थे। जिसकी वजह से आम श्रद्धालुओं को रोकना पडता था या फिर प्रवेश बंद के दौरान उनको गणपति मंडपम से दर्शन करने में परेशानी का सामना करना पडता था। इसलिए प्रोटोकॉल व रसीदधारी का समय अलग से तय किया गया है। गर्भगृह से दर्शन होने या प्रवेश बंद का निर्णय भीड को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित किया जावेगा। प्रवेश बंद के दौरान भी श्रद्धालुओं को नंदी के पीछे से दर्शन की व्यवस्था की जा रही है। जिससे आम श्रद्धालु नजदीक से दर्शन कर सकेंगे।

● श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों को किया पावंद

श्री महाकालेश्वंर मंदिर के प्रशासक श्री एस.एस. रावत ने शहनाई जिकजेक एवं फेसेलिटी सेन्टगर में आम श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों को पावंद किया है। इस हेतु उन्हें आवश्यक एवं कडे निर्देश भी दिये।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sangeeta Joshi-Sangeeta Paliwal...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें