📅 Tuesday, 03 November 2026 | 06:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,650 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,500 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
उदयपुर

पालीवाल समाज में शोक की लहर : श्री जमुनाशंकर पालीवाल की सड़क दुघर्टना में दुखद मौत

📅 03 March 2021, 12:01 AM • ✍️ श्रीमती तारादेवी पालीवाल • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज में शोक की लहर : श्री जमुनाशंकर पालीवाल की सड़क दुघर्टना में दुखद मौत
पालीवाल समाज में शोक की लहर : श्री जमुनाशंकर पालीवाल की सड़क दुघर्टना में दुखद मौत

सांचली । पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी सांचली-सेहरा क्षेत्र जिला उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामचंद्र पालीवाल के सुपुत्र श्री जमुनाशंकर पालीवाल का कल दिनांक 1 मार्च 2021 को एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। श्री रामचंद्र जी पालीवाल, पालीवाल ब्राह्मण समाज सेहरा क्षेत्र के सचिव हैं। श्री विष्णु जी, जगदीश जी इनके भ्राता हैं एवं श्री फतेहलाल जी एवं उदयलाल जी इनके काका श्री हैं। श्री जमुनाशंकर पालीवाल के युवावस्था में दुखद के समाचार सुनकर समस्त गोगुंदा-सेहरा क्षेत्र सहित पालीवाल समाज में एक शोक की लहर व्याप्त हो गई। इनकी क्षतिपूर्ति असंभव है। पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था, 68 पिछोली, उदयपुर सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।उक्त जानकारी प्रिंट मीडिया प्रभारी श्री महेश जोशी एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री महिला प्रकोष्ठ की श्रीमती तारा पालीवाल, बड़गांव, उदयपुर ने पालीवाल वाणी को जानकारी दी।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-श्रीमती तारादेवी पालीवाल...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें