मावली भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण गोपाल पालीवाल का तुफानी जनसंपर्क : घर-घर गूँज रही है, पालीवाल जी की सादगी
मावली : (विपुल पालीवाल)
मावली भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण गोपाल पालीवाल का दिनों दिन तुफानी जनसंपर्क में कार्यकर्ता की भारी भीड़ ने रिकार्ड तोड़ा. जनसंपर्क कार्यक्रम में डांगी खेड़ा, कीर की चौकी, ढुंडिया, नांदोली, भोला खेड़ा, उड़ा खेड़ा, मन्ना खेड़ा, वासनी कला, लदानी, लोपड़ा, सालेरा खुर्द एवम मावली में समय आयोजित हुई.
जहां पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण गोपाल पालीवाल का भव्य स्वागत किया गया. जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चापलोत ने अपना भाषण में कहा कि मोदी जी के हाथ मजबूत करते हुए मावली भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से जीतकर राज्य में सरकार बनाने की अपील की. और कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने जा रही हैं, इस पुनीत कार्य में आप सभी मावली विधान सभा आम जनता अपना समर्थन देकर भाजपा प्रत्याशी को विजय तिलक लगाकर विधान सभा में जाने का मौका दे.
वासनी कला में बीजेपी के लगभग 80 से ज्यादा कार्यकर्ता आरएलपी में भ्रमित होकर चले गए थे. उन्हें पुन : भाजपा में सह सम्मान माला एवं तिलक लगाकर शामिल किया गया एवं इस दौरान सभा संबोधित को करते हुए डॉक्टर कृष्ण गोपाल पालीवाल भाजपा प्रत्याशी ने जनहित के सारे कार्यों और विकास कार्यों को किया जाने का वादा करने का विश्वास जताया.
आगे उन्होंने कहा कि मोदी जी ने एक साधारण सरपंच को विधानसभा का टिकट देकर जनता का सम्मान बढ़ाया है और मोदी जी ने एक उदाहरण पेश किया. एक साधारण से साधारण कार्यकर्ताओं को भाजपा टिकट दिया जा सकता हैं, इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समस्त विधानसभा के जनता में जोशीला जोश नजर आया.
महिलाओं बच्चों ने भी बड़े उत्साह पूर्वक इसमें भाग लेकर बीजेपी एवं मोदी जी और भाजपा प्रत्याशी डॉ कृष्ण गोपाल पालीवाल के लिए नारेबाजी करते हुए देखी गई. इस दौरान सभाओं में पूर्व अध्यक्ष सुनील डांगी फतेह नगर अध्यक्ष, नितिन चंडालिया भाजपा मंडल अध्यक्ष, सुथार जिला सहकारी महामंत्री केशव छाजेड़, भाजपा जिला किसान मोर्चा महामंत्री मोहन लाल जाट, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल और पूर्व पार्षद गणपत सोनी, रोहित जोशी, बंसी लाल पालीवाल, मोतीलाल पालीवाल, लदानी सरपंच डूंगर सिंह, पिंटू जोशी, सत्यनारायण पालीवाल, युवा मोर्चा नेता राजेश सोनी, लखन सोनी, कान्हा जाट एवं समस्त पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा मोर्चा एवम जिला के कई पदाधिकारी मौजूद रहें.
वहीं मवाली वासनी कला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बीजेपी से भ्रमित होकर आरएलपी में गए समस्त कार्यकर्ताओं को भाजपा में सह सम्मान तिलक लगाकर एवम माला पहनाकर शामिल करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत एवं भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्ण गोपाल पालीवाल मावली ने स्वागत सत्कार कर भाजपा को जिताने का संकल्प लिया.


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पितृ पक्ष में चतुर्दशी श्राद्ध पर श्रद्धा से साधना और साधना से सफलता की महिमा के साथ ओन लाइन श्रीमदभगवद्गीता के पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान का चोदहवा दिन संपन्न