पालीवाल समाज के रिटायर्ड शिक्षक श्री हीरालाल शर्मा (पालीवाल) का निधन
साकरोदा । पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी साकरोदा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं रिटायर्ड शिक्षक श्री हीरालाल जी शर्मा (पालीवाल) का कल दिनांक 7 अगस्त 2020 को साकरोदा तहसील मावली जिला उदयपुर, राजस्थान में दुखद निधन हो गया। आप सर्वश्री हुकुमीचंद पालीवाल, शांतिलाल पालीवाल, चौथमल पालीवाल, सोहनलाल पालीवाल, गोविन्द पालीवाल, बाबुलाल पालीवाल, सुंदरलाल पालीवाल, हरिश पालीवाल, जगदीश पालीवाल के भाई एवं राजेश पालीवाल, अनिल पालीवाल के पूजनीय पिताजी थे। आप अपने पीछे भरापूरा परिवार रोता-बिखलता छोडकर स्वर्गलोक की ओर प्रस्थान कर गए। श्री हीरालाल जी शर्मा रिटायर्ड होने के पूर्व शिक्षक के पद पर रहते हुए उन्होने उच्चस्तर के विद्यार्थीयों को कई उम्दा पदों पर पहुंचाकर नई ऊंचाईयों को मुकाम पर पहुंचाया। आप एक हंसमुख, मिलनसार और लोकप्रिय समाजसेवी के रूप में विख्यात थे। आपने अपने जीवन काल में काफी संघर्ष करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में उम्दा मुकाम हासिल किया। आप हमेशा समाज उत्थान के लिए काम करते रहे है, आपके निधन के समाचार मिलते ही शोक की लहर छा गई। आपके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई। सदकार्यो पर समाजजन हमेशा अमल करते हुए बताए गए मार्ग पर हमेशा चलकर समाज उत्थान के लिए प्रत्यत्नशील बने रहेगे। उक्त जानकारी पालीवाल समाज के समाजसेवी श्री सुनील पालीवाल (नाथद्वारा) ने पालीवाल वाणी को दी।
● श्रद्वाजंलि : वरिष्ठ समाजसेवी श्री हीरालाल जी शर्मा (पालीवाल) को सर्वश्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी साकरोदा, पालीवाल वाणी समाचार पत्र, पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी नाथद्वारा सहित विभिन्न संगठनों ने विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को चिर शांति और उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Devakishan paliwal-Nanalal Joshi...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पितृ पक्ष में संयुक्त चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध पर गया जी के महात्म्य के साथ गीता पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान का पांचवां दिन संपन्न
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष