📅 Tuesday, 29 September 2026 | 08:23 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
उदयपुर

नीमच माता मंदिर परिसर में पौधारोपण किया

📅 20 September 2020, 09:55 PM • ✍️ Nandkishore Purohit-Babulal Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नीमच माता मंदिर परिसर में पौधारोपण किया
नीमच माता मंदिर परिसर में पौधारोपण किया

चंदेसरा । भाजपा किसान मोर्चा डबोक मंडल ने नीमच माता मंदिर वकारी मंगरी पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को डबोक गांव मे स्थित नीमज माताजी मंदिर परिसर में भाजपा मंडल डबोक किसान मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा पौधारोपण कर गायों को घास डाल गौ सेवा की गई। मंदिर परिसर मे पुजारी श्री देवीलाल जी ने अतिथियों का स्वागत उपरणा ओढाकर किया। इस अवसर पर सर्वश्री विधायक धर्मनारायण जोशी, निवर्तमान जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धनराज अहीर, किसान मोर्चा अध्यक्ष भंवर गुर्जर, महामंत्री रामलाल बंजारा, कैलाश गाडरी, खेमसिंह देवडा, सरस डेयरी अध्यक्ष डॉ.गीता पटेल, मावली विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया, भंवर सिंह चुंडावत, मावली मंडल अध्यक्ष रोशन सुथार, घासा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह कितावत, डबोक मंडल अध्यक्ष कुलदीपसिंह चुण्डावत, अरविंद झगडावत, ललित जोशी, मदन नागदा तथा चंदेसरा, भीमल, मानमथारा, वीरधोलिया, विठोली के कार्यकर्ता आदि मौजूद थे। आभार एवं धन्यवाद किसान मोर्चा के श्री मदन नागदा ने ज्ञापित किया। इस मौके पर श्री नीमच माता भक्त मंडल ने सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी फतेहनगर के सक्रिय समाजसेवी श्री लोकेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी। 

नीमच माता मंदिर परिसर में पौधारोपण किया

● पालीवाल वाणी ब्यूरों- Nandkishore Purohit-Babulal Paliwal...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें