अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से पालीवाल समाज उदयपुर की बालिका सुश्री हारीनी पालीवाल सम्मानित
उदयपुर। महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की कक्षा नवीं की छात्रा एवं पालीवाल समाज 24 श्रेणी उदयपुर निवासी श्री राकेश पालीवाल की बिटिया सुश्री हारीनी पालीवाल को ट्रिनिटी कॉलेज लंदन द्वारा आयोजित परीक्षा में कम्यूनिकेशन स्क्रील ग्रेड 4 में अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया। वही सुश्री हारीनी पालीवाल ने एक कदम ओर आगे बढ़ते हुए ग्रेडेड एग्ज़ॅमिनेशन इन कम्युनिकेशन स्किल्स में टीसीएल लेवल 2 में भी प्रमाण पत्र हासिल किया। सुश्री हारीनी पालीवाल ने कड़ी मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय अवार्ड हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय अवार्ड हासिल करने वाली समाज की सबसे छोटी नन्हीं बालिका ने नया कीर्तिमान स्थापित कर पालीवाल समाज का नाम रोशन किया। पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी उदयपुर के प्रसिद्व समाजसेवी ब्रह्मलीन डॉ. श्री चिरंजीलाल पालीवाल मूल निवासी मोरवड़, पिपलांत्री राजसमंद, राजस्थान की पौत्री एवं इन्वेस्टमेंट बैंकर श्री राकेश पालीवाल एवं माताजी डॉ. लोरी पालीवाल की नन्हीं बिटिया है। सुश्री हारीनी पालीवाल ने महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल प्रबंधक ओर माता-पिता को अपनी सफलता का श्रेय दिया। सुश्री हारीनी पालीवाल को पालीवाल वाणी समूह की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil paliwal-Anil bagora...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत