📅 Thursday, 10 September 2026 | 05:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,764.23 ▼ -1,368.57 (-1.80%) निफ्टी 50: 23,431.50 ▼ -347.70 (-1.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 🥈 चांदी (1kg): ₹226,600 ☁️ उज्जैन: 22°C (बादल छाए रहेंगे)
उदयपुर

पालीवाल गौरव : शिक्षा जगत में विशेष योगदान देने पर डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल सम्मानित

📅 12 November 2022, 02:21 AM ✍️ तारा देवी पालीवाल ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल गौरव : शिक्षा जगत में विशेष योगदान देने पर डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल सम्मानित
पालीवाल गौरव : शिक्षा जगत में विशेष योगदान देने पर डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल सम्मानित

उदयपुर : (तारा देवी पालीवाल...✍️) शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान के क्रम में पुरस्कृत शिक्षक परिषद उदयपुर की ओर से जिले भर में से चयनित शिक्षकों का सम्मान समारोह 2022, आदिनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -11 में आयोजित किया गया. जिसमें डॉ. सुरेन्द्र पिता प्यारे लाल जी पालीवाल को शिक्षा जगत में विशेष योगदान देने हेतु सम्मानित किया गया.  

समारोह की अध्यक्षता पूर्व आईएएस अधिकारी एवं  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, के चेयरमैन श्री सुमति लाल बोहरा ने की. मुख्य अतिथि प्रोफेसर के. के. दवे, वाइस चांसलर पेसिफिक विश्वविद्यालय थे. विशिष्ट अतिथि श्री हरि सिंह जी कंटालिया एवं कैलाश बिहारी वाजपेई पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रहे. इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल को 1111/-रुपए नगद, श्रीफल, शाल, स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र एवं ऊपरणा पहना कर अभिनंदन किया गया.

डॉ. सुरेन्द्र पालीवाल को पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल किरण, पालीवाल न्यूज, सांवरिया रामायण मंडल, पालीवाल जय अंबे ग्रुप, पालीवाल बजरंग मंडल, संस्था ब्राह्मण परिवार, राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज आदि ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें