📅 Monday, 14 September 2026 | 09:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,600 🥈 चांदी (1kg): ₹216,100 ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
उदयपुर

मेनार परिक्रमा : मेहमान परिंदों से गुलजार हुआ बर्ड विलेज मेनार : कार्यक्रम संपन्न

📅 02 February 2021, 09:57 PM ✍️ एच आर पालीवाल-प्रेमलता पालीवाल ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेनार परिक्रमा : मेहमान परिंदों से गुलजार हुआ बर्ड विलेज मेनार : कार्यक्रम संपन्न
मेनार परिक्रमा : मेहमान परिंदों से गुलजार हुआ बर्ड विलेज मेनार : कार्यक्रम संपन्न

मेनार। (चंद्रशेखर मेहता...) मेनार में तालाब पर डूबते सूरज और इन मेहमान परिंदों का नजारा दिलकश देखने को मिलता हैं। इस बार उदयपुर जिले में ठंड के साथ मेहमान परिंदों की संख्या भी ज्यादा है। प्रमाण ग्रामीण क्षेत्र के जलाशय हैं। जहां दिनभर इन परिंदों की चहक तो है ही हर दूसरे या तीसरे दिन नई प्रजाति देखने को मिल रही है। मेनारिया समाज से लबरेज गांव मेनार के ब्रह्म सागर और धंड तालाब, भटेवर के भटेवरिया तालाब, कानोड़ के पास डूंगला तहसील (चित्तौड़गढ़) जिले के बड़वाई तालाब पर हर साल हजारों की संख्या में देश-विदेश से सैकड़ों प्रजातियों के पक्षी आते हैं। देशी और विदेशी पक्षियों का कलरव बरबस लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। बर्ड विलेज मेनार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर्वश्री उपवन संरक्षक बालाजी करी, एसीएफ डीके तिवारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी सोमेश्वर त्रिवेदी, भींडर सरपंच, सचिव उप सरपंच मेनार व वार्ड और ग्रामवासियो के साथ अध्यक्ष वन अधिनस्थ कर्मचारी संघ उदयपु एकीकृत व पूर्व कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय मेनारिया समाज आवरीमाता गोपीलाल मेनारिया फोरेस्टर रूण्डेडा व समस्त कर्मचारी रेंज भींडर स्टाफ मौजूद था। उक्त जानकारी मेनारिया समाज के समाजसेवी श्री गोपाल मेनारिया ने पालीवाल वाणी को दी।

एच आर पालीवाल-प्रेमलता पालीवाल

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- एच आर पालीवाल-प्रेमलता पालीवाल...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें