शोक संदेश : पालीवाल समाज की समाजसेविका श्रीमती गोमती देवी जोशी का निधन, अस्थि संचय 19 को
उदयपुर । पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी उदयपुर की समाजसेविका श्रीमती गोमती देवी धर्मपत्नी बह्मलीन पंडित नाथूलाल जी जोशी (ग्राम. आमली) का आकस्मिक निधन कल दिनांक 17 जनवरी 2021 बुधवार को हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा दिनांक 17 फरवरी 2021 को निज निवास निवासी 11 घाणेराव की घाटी उदयपुर से अशोकनगर स्थित मोक्षधाम दाह संस्कार संपन्न हुआ। आप सर्वश्री कृष्णकांत जोशी, यशवंत जोशी, प्रेमलता जी, कांता जी की पूजनीय माताजी थी। पीहर पक्ष सर्वश्री गोपाल जी, महेश जी, दवेन्द्र जी (भतीजे) गुडला वाले हैं। उक्त जानकारी उदयपुर की समाजसेविका श्रीमती तारा देवी पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी।
● अस्थि संचय (तीसरा) कार्यक्रम : दिनांक 19 फरवरी 2021 शुक्रवार को प्रात : 8 बजे
● विशेष आग्रह : समस्त सम्मानिय समाजजनों से अनुरोध है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन का सहयोग करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें। इस दुख की घड़ी में पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Pulkit Purohit-Ayush Paliwal...✍️
? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री परशुराम कुंड मूर्ति प्रकल्प के संबंध में महत्वपूर्ण तथ्य : असत्य अथवा भ्रमपूर्ण जानकारी का प्रसार करना उचित नहीं
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत