📅 Tuesday, 15 September 2026 | 06:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,020 🥈 चांदी (1kg): ₹236,800 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
उदयपुर

शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री विजय राम राजगुरू का निधन : अस्थि संचय का कार्यक्रम आज

📅 08 August 2022, 01:28 AM ✍️ तारा देवी पालीवाल ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री विजय राम राजगुरू का निधन : अस्थि संचय का कार्यक्रम आज
शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री विजय राम राजगुरू का निधन : अस्थि संचय का कार्यक्रम आज

कदमाल : पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी कदमाल के वरिष्ठ समाजसेवी श्री विजय राम स्वर्गीय जीतमल जी राजगुरू, पालीवाल (ग्राम. कदमाल) का स्वर्गवास  दिनांक 5 अगस्त 2022, शुक्रवार को देर रात को हो गया था. जिनकी अंतिम यात्रा दिनांक 6 अगस्त 2022 को सुबह 9 : 30 बजे निज निवास कदमाल से कदमाल मुक्तिधाम पहुंची जहां पूर्ण वैदिक विधि से संपन्न हुआ.

आप सर्वश्री सेवाराम राजगुरू (पालीवाल), इंद्रा बाई बागोरा, पुष्पा पुरोहित के पूजनीय पिताजी एवं जीवन पालीवाल, राकेश पालीवाल के दादाजी तथा जगदीश बागोरा, देवीलाल पुरोहित के ससूर जी थे.  

हम प्रभु श्रीनाथजी से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हम आदरणीय श्री विजय राम जी राजगुरू (पालीवाल) को हार्दिक श्रद्धांजलि एवं भावांजलि अर्पित करते हैं. उक्त जानकारी समाजसेविका श्रीमती तारा देवी पालीवाल, उदयपुर एवं श्री जगदीश बागोरा ने पालीवाल वाणी को दी.

अस्थि संचय : श्री विजयराम जी राजगुरू (पालीवाल) का अस्थि संचय का कार्यक्रम आज दिनांक 8 अगस्त 2022 को सुबह 8 : 00 बजे निज निवास कदमाल से प्रस्थान होकर से मुक्तिधाम कदमाल पर रखा गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें