📅 Saturday, 10 October 2026 | 11:29 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
उदयपुर

शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती केसर देवी पालीवाल का निधन

📅 14 July 2021, 11:01 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती केसर देवी पालीवाल का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती केसर देवी पालीवाल का निधन

पानेरियों की मादड़ी. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती केसर देवी ब्रह्मलीन श्री हीरालाल जी पालीवाल (मूल निवासी लखावली) वर्तमान निज निवास 27/518 पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर राजस्थान का दिनांक 12 जुलाई 2021, सोमवार को दुखद निधन हो गया. जिनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 13 जुलाई 2021 मंगलवार को अशोक नगर मोक्षधाम उदयपुर में संपन्न हुआ. आप सर्वश्री श्यामसुंदर -श्रीमती लीला देवी पालीवाल, इंद्रलाल-श्रीमती मेघवती देवी पालीवाल, ख्यालीलाल- श्रीमती किरण देवी पालीवाल, हेमंत- श्रीमती जयादेवी पालीवाल आपके पुत्र और पुत्रवधू हैं. श्रीमती हंसा देवी-हरिशंकर जी, श्रीमती पुष्पा देवी-नवनीत जी, श्रीमती कमला देवी-चंद्रशेखर जी आपके पुत्री दामाद है. आपका पीयर पक्ष भमलाई, लखावली है.  परशुराम जी, केशूलाल जी, देवीलाल जी, मोहनलाल जी, हंसराज जी, हमेरलाल जी, गंगाधर जी मनोज जी पानेरी आपके भतीजे हैं. आप अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं. आप एक धार्मिक प्रवृत्ति की, सेवाभावी, मेहनती, मृदुभाषी एवं व्यवहारशील महिला थी. हम प्रभु श्री चारभुजानाथ जी से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा को गोलोक में स्थान एवं रोते- बिलखते परिवार जनों को यह असीम वेदना सहन करने की शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान करें. स्वर्गीय आत्मा को पुनश्च कोटि-कोटि नमन...।

पालीवाल वाणी को उपर्युक्त जानकारी श्री महेश जोशी- मीडिया प्रभारी, पालीवाल ब्राह्मण समाज संस्था, 68, पिछोली उदयपुर, राजस्थान एवं श्रीमती तारा देवी पालीवाल -सूचना एवं प्रसारण मंत्री, निवासी बडगांव, उदयपुर ने उपलब्ध कराई.

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क....✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें